29 Mar 2024, 11:17:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'कुंभ' राशि के जातकों का 19 जून 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 19 2020 12:11AM | Updated Date: Jun 19 2020 12:11AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कुंभ दैनिक राशिफल
आप आज कल्पनात्मक रहेंगे। कार्यस्थल की ओर से किसी अन्य स्थान की यात्रा का मौका मिल सकता है। आपकी रोमांटिक प्रवृति उजागर होगी। अपने आपको थोड़ी ढील देने का दिन है ,लेकिन काम में व्यवहारिकता भी दिखानी होगी। साथियों के साथ अच्छे मूड में रहेंगे। अपनी मेल देख लें,कोई महत्वपूर्ण मेल आपकी प्रतीक्षा कर रही है। 
 
कुंभ स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आपको सपना आ सकता है लेकिन उससे आपको बहुत अच्छा मार्गदर्शन मिलेगा। आप होम्योपथिक तरीके अपनाने की विशेषज्ञों की सलाह को काफी समय से नजरंदाज कर रहें हैं,इसका परिणाम यह है कि आपको अब शरीर के सब हिस्सों में दर्द महसूस होने लगा है। नहाने धोने जाएँ तो किसी को साथ ले लें। 
 
कुंभ प्यार और संबंध राशिफल
कोई ऐसा आपके नजदीक है जिसका आकर्षण जबरदस्त है लेकिन फिर भी आप अभी उनके दिल में अपनी जगह नही बना पाए हैं। निराश न हों , उनके दिल में जगह पाने की कोशिशों से ही आप उनके दिल में अपनी जगह बना चुके हैं। हालाँकि,वे ऐसा दिखाते नही लेकिन प्यार पनप रहा है। आपको बहुत जल्द इसका अहसास भी हो जाएगा। 
 
कुंभ कैरियर और धन राशिफल
ये समय उन लोगो से अपने आप को अलग करने का समय है जो आपके विचारो से असहमत है या जो आपके साथ चलने या सहयता करने में असमर्थ है। यह वित्तीय संतुलन के हिसाब से भी एक बड़ा कदम होगा। आपकी इस व्यापारिक रणनीति के लिए आपको पुरस्कृत किया जाएगा। आपकी आय सुरक्षित है और जिसे आप अपनी संपत्ति को जोड़ने के लिए उपयोग कर सकते है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »