19 Apr 2024, 16:48:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'कर्क' राशि के जातकों का 19 जून 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 19 2020 12:05AM | Updated Date: Jun 19 2020 12:06AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कर्क दैनिक राशिफल
आपको अपना अधूरा काम समय पर पूरा करने के बहुत से मौके मिलेंगे। आपकी दूसरी परेशानियां भी तुरंत दूर हो जायेंगी ,उनके बारे में चिंता ना करें। आज अधिक से अधिक काम करने की कोशिश करें क्योकि आपको आज के अपने सब कामों में सफलता मिलेगी। आप अपने किसी करीबी से सलाह ले सकते हैं। 
 
कर्क स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आप पिछले कुछ समय से काम में काफी व्यस्त हैं,इसीलिए अबकी बार कोई नया मिशन शुरू करने से पहले पर्याप्त आराम कर लें। आप अपनी विचार शक्ति बढाने तथा सृजनात्मक शक्तियों का प्रयोग करने के लिए खेलों या ऐसी ही किसी कार्यकलाप में भाग ले सकते हैं। अपने दिमाग को पूरी तरह तरोताजा करने के लिए शहर से बाहर घूमने जाए या यह संभव न हो तो शहर में ही कहीं घूम लें। 
 
कर्क प्यार और संबंध राशिफल
आपको अपने सभी विकल्पों में से सर्वोत्तम ढूँढने में उलझन महसूस होगी। तुरंत अच्छे फैसले ले पाना कभी आपकी सहज योग्यता नही रही लेकिन आप अबकी बार यह कर पायेंगे। सही विकल्प चुनने के लिए आपको ज्यादा कुछ नही करना ,केवल अपने दिल की बात सुननी है। इसका सबसे अच्छा तरीका है उसे चुनना जिसका दिल बड़ा है और यह पता लगाना कि जो सिर्फ इसका दिखावा करते हैं उनके दिल में क्या चल रहा है ?
 
कर्क कैरियर और धन राशिफल
आपके कार्य क्षेत्र का भाग्य आपके साथ चल रहा है और आपके पास काफी परियोजनायें है , फिर भी आज एक नया अवसर आपको मिल सकता है जो की आपके करियर के लिए काफी अच्छा रह सकता है। ये आपके कार्य क्षेत्र में आप पर अधिक जिम्मेदारी डालेगा। आप थोड़ा बदलाव चाहेंगे। आपको ये अवसर कार्यालय के भीतर उपलब्ध हो सकता है। इस के बारे में किसी भी जानकारी के प्रति सचेत रहें , हालांकि, आपका वेतन उतना ही रहेगा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »