19 Apr 2024, 11:31:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'मेष' राशि के जातकों का 19 जून 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 19 2020 12:01AM | Updated Date: Jun 19 2020 12:02AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मेष दैनिक राशिफल
अपने सृजनात्मक विचारों को कार्यान्वित करने का यह बहुत अच्छा समय है। अपने विचारों को बड़ा रखें तथा किसी बोद्धिक या व्यवसायिक प्रशिक्षण में हिस्सा लें, इससे आपको औरो पर बढ़त हासिल होगी। हालाँकि ऐसा करते हुए आपको कुछ वित्तीय परेशानियां आ सकती हैं। 
 
मेष स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आप आसानी से अपना ध्यान कहीं एक जगह नही लगा पाते और इसीलिए ऐसे लोगों की बहुत प्रशंसा करते हैं जो फोकस कर पाने की क्षमता रखते हैं। अब समय आ गया है कि आप भी यह विशेषता सीखकर अपने जीवन में भी कार्यान्वित करें। आपको किसी महत्वपूर्ण काम पर फोकस करने की जिम्मेदारी मिलेगी ,इसे हाथ से जाने न दें। सुबह जल्दी उठकर योग करने से भी आपको मदद मिलेगी। 
 
मेष प्यार और संबंध राशिफल
आप चाहते हैं की कोई आपको बहुत प्यार और दुलार करे। आपकी यही इच्छा आपको असुरक्षित और डिमांडिंग दर्शा सकती है। आप आज बच्चों जैसा व्यवहार करेंगे और अपने पार्टनर को अपने अफेयर को निजी स्तर तक सीमित रखने को कहेंगे। यह काफी मुश्किल है क्योंकि आप दोनों एक ही जगह काम करते हैं। उस मुश्किल स्थिति का अंदाज लगायें जिसमें आप अपने पार्टनर को डाल रहे हैं। 
 
मेष कैरियर और धन राशिफल
आप अपने सभी लक्ष्यों को समय पर पूरा करेंगे और कार्य क्षेत्र में शांति का माहौल रहेगा , लेकिन व्यापार के मामलों में किसी भी समझौते पर हस्ताक्षर करने से पहले कानूनी विशेषज्ञों से परामर्श करें। धोखाधड़ी की संभावना है। यदि संभव हो तो अपनी व्यापारिक सौदों को दूसरे दिन पर ठाले और अपने सहयोगियों की विश्वसनीयता का मूल्यांकन करे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »