23 Apr 2024, 16:30:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'सिंह' राशि के जातकों का 14 जून 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 14 2020 12:17AM | Updated Date: Jun 14 2020 12:17AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सिंह दैनिक राशिफल
आप आज होने वाली घटनाओं के कारण और कई तरह की उलटी -सीधी सूचनाओं के कारण खुद को उलझन में फंसा हुआ अनुभव करेंगे। इस समय आपका सही मार्गदर्शन आपके मन की आवाज ही कर सकती है। जैसा आपका मन कहता है ,वैसा ही करें। इससे आपको काफी कुछ सीखने को भी मिलेगा और आप उस दिशा में आगे बढ़ पायेंगे जिस दिशा में आप बढ़ना चाहते हैं। 
 
सिंह स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आज आपको आलस सा महसूस होगा लेकिन यह बिलकुल स्वाभाविक है क्योंकि आप पिछले कई दिनों से बहुत ही तेज गति से काम कर रहे हैं। आपको अपनी टांगों में थोडा बहुत खिंचाव या दर्द महसूस हो सकता है,यह सब अत्यधिक भागदौड़ का नतीजा है। इसीलिए आज अपनी शक्ति को वापस पाने के लिए खूब आराम करें और अच्छा खाना खाएं। 
 
सिंह प्यार और संबंध राशिफल
आप किसी अलग संस्कृति या किसी दुसरे देश के रहने वाले/वाली के प्रति आकर्षित हो सकते हैं। आप इस आदमी के लिए काफी उत्सुक और भावनात्मक अनुभव करेंगे। जब आप इस आदमी के साथ होंगे तो आपको बाकी दुनिया से कोई मतलब नही रह जाएगा। अगर भगवान् ने चाहा तो इस सम्बन्ध को जल्दी ही कोई ठोस रूप भी मिल सकता है। 
 
सिंह कैरियर और धन राशिफल
आज आप एक दार्शनिक मुद्रा में रहेंगे और गहरी सोच वाली ऐसी किसी भी नौकरी में आज आप सफलता को छुएंगे। शिक्षकों, वकीलों, दार्शनिकों, प्रचारकों और राजनेताओ के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। लेकिन आपको सांसारिक एवं जीवन के गहरे सवालों के बीच ध्यान देने की जरूरत है।व्यावहारिक स्थिति से अपना मुख मोड़ना आज आपकी सबसे बड़ी समस्या है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »