मेष : आज आप निर्धारित कार्य समय पर पूरा करेंगे, सहकर्मी सहयोग करेंगे। मायके से शुभ समाचार मिल सकता है, सेहत अच्छी रहेगी।
शुभ रंग – पीला
वृष : आज आपके परिवार में कलह हो सकता है, तनाव बढ़ेगा, खर्च बढ़ेगा, सेहत बिगड़ सकती है। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है।
शुभ रंग – हरा
मिथुन: आज आप कोई नया काम शुरु ना करें, यात्रा टाल दें। वाद-विवाद से दूर रहें, मानहानि का योग है।
शुभ रंग -नारंगी
कर्क : आज आपको आर्थिक, सामाजिक और पारिवारिक क्षेत्र में लाभ होगा। शादी की बात पक्की हो सकती है, घूमने जाएंगे।
शुभ रंग – सफेद
सिंह : आज आप क्रिएटिव तरीके से काम पूरे करेंगे, आत्मविश्वास बढ़ेगा। दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं, सेहत अच्छी रहेगी।
शुभ रंग – ग्रे
कन्या: आज आपको विदेश से शुभ समाचार मिलेगा, दोस्तों के साथ दिन बिताएंगे। सेहत अच्छी रहेगी लेकिन काम पूरा करने में आलस करेंगे।
शुभ रंग – हरा
तुला: आज आप कानूनी मामलों से दूर रहें, तनाव से दूर रहें। दुर्घटना का योग है, वाहन सावधानी से चलाएं।
शुभ रंग – बैगनी
वृश्चिक: आज आपको धनलाभ होगा और परिवार में सुख-शांति रहेगी। सोच-समझकर काम करेंगे तो नुकसान से बचेंगे।
शुभ रंग – नीला
धनु : आज आपके फिजूलखर्च से बचें और निर्धारित काम समय पर पूरा करें। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा नहीं है लेकिन सेहत अच्छी रहेगी।
शुभ रंग – क्रीम
मकर: आज आपको कारोबार में वृद्धि होगी, मान-सम्मान मिलेगा। रुका पैसा मिलेगा, सरकारी काम बनेंगे।
शुभ रंग – ग्रे
कुंभ: आज आपके सहकर्मियों के साथ तनाव दूर होगा और उनसे लाभ भी होगा। कार्य में सफलता मिलेगी लेकिन आज ज्यादा भावुक रहेंगे।
शुभ रंग – क्रीम
मीन : आज आपको धन लाभ होगा लेकिन बीमारी पर खर्च बढ़ सकता है। कारोबारियों को उनका रुका पैसा मिलेगा।
शुभ रंग – हरा