28 Mar 2024, 19:15:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'वृषभ' राशि के जातकों का 09 जून 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 9 2020 12:03AM | Updated Date: Jun 9 2020 12:05AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वृषभ दैनिक राशिफल
आज अप्रत्याशित रूप से काफी खर्च हो सकता है। आप कोई ऐसी चीज खरीद सकते हैं जिसकी आपको जरुरत नही है लेकिन आपको अच्छी लगती है,इससे आपकी वित्तीय स्थिति काफी प्रभावित भी होगी। अपनी इस खर्च करने की प्रवृति पर नियंत्रण रखें तो दिन शांति से गुजर जाएगा। आपको आज कुछ नयी वित्तीय योजनायें भी पता चलेंगी। 
 
वृषभ स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आज आपको खांसी और जुकाम हो सकता है Iअपनी व्यक्तिगत साफ़-सफाई का विशेष ध्यान रखें Iअपने हाथ खाने से पहले खासकर और वैसे भी कई बार धोएं Iअगर संभव हो तो आज आराम करें जिससे आप हो सकने वाली किसी बीमारी की आशंका से बच सकें। नियमित और गहरी नींद लेना न भूलें ,इससे आपको स्वस्थ रहने में काफी मदद मिलेगी। 
 
वृषभ प्यार और संबंध राशिफल
आज आप यह समझने की शुरुआत करेंगे कि आप और किसी के कहे पर नही चलेंगे और अपने सम्बन्ध में कुछ स्वस्थ सीमाओं का पालन हमेशा करेंगे। आपको यह समझना चाहिए कि आपको अपने सबसे बड़े शुभचिन्तक को भी अपने लिए फैसले लेने की छूट नही देनी है , अपनी खुद की राय का सम्मान करना चाहिए। आप इसकी तरफ पहला कदम उठाइए , लोगों की नजरों में आपका सम्मान खुद ब खुद बढ़ जाएगा। 
 
वृषभ कैरियर और धन राशिफल
आप अपनी इच्छाओं को पूर्ण करने के लिए चाल चलने की कोशिश कर रहे हैं , लेकिन आप इन बातों में लिप्त न हो नहीं तो आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। लोग इसे एक अपराध के रूप में लेंगे और हमेशा के लिए आप अपना विश्वास खो सकते हैं जो इतने सालों में अपने अपने लिए बनाया है, इसलिए इस तरह के कृत्य से दूर रहे और बस आप अपने हर कार्य में ईमानदारी का प्रदर्शन करे , जिस तरह से आपने हमेशा से किया है !
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »