24 Apr 2024, 14:12:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'मीन' राशि के जातकों का 08 जून 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 8 2020 12:18AM | Updated Date: Jun 8 2020 12:18AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आज कर्म में आपका विश्वास और पक्का हो जाएगा। आप यह मान लेंगे कि कर्म का फल अवश्य मिलता है।  आप दूसरों की तकलीफ समझते हैं। आप सबसे आगे चलते हुए अपने व्यक्तित्व की उदारता की भी नोट करेंगे।  कोई आपसे मदद मांगेगा। प्रियजनों के साथ छोटी-मोटी यात्रा कर सकते हैं। 
 
मीन स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
सेहत और स्वास्थ्य केवल शरीर की ही अवस्था नही है बल्कि इसका सम्बन्ध मन से भी है।  इस बात को समझने के लिए आज का दिन बहुत उपयुक्त है।  आज आपको चाहिए कि अपने मन में जमा हुआ सब अतिरिक्त कबाड़ साफ़ कर दें और खुद को शांति से समझकर देखें \असंभव को प्राप्त करने का प्रयत्न न करें।  इसके स्थान पर जो आपके पास है उसका आनंद लें।  आप पायेंगे कि आपको वो संतुष्टि मिल गई है जिसे आप पाना चाह रहे थे। 
 
मीन प्यार और संबंध राशिफल
आपको दुसरे लोगों की लव लाइफ के ड्रामे का हिस्से बनने के लिए मजबूर किया गया है। आपको स्पष्ट तौर पर इससे बचना चाहिए और अगर आप नही बच सकते तो आपको किसी का भी पक्ष नही लेना चाहिए।  दोनों विरोधी पक्षों को आप सही सलाह तो दे ही सकते हैं ,वह बेशक दें।  अपने लिए कुछ नए और जबर्दस्त प्लान बनाएं। 
 
मीन कैरियर और धन राशिफल
आप कुछ मिलनसार नए लोगों या विदेशी प्रतिनिधियों से आज के दिन मिल सकते हैं ! स्वतंत्र रूप से उन लोगों के साथ संवाद करे और जितनी उपयोगी जानकारी इकट्ठा कर सके करे क्योकि यह आपकी परियोजना के पूरा होने में आप के लिए बहुत मददगार साबित होगा । किसी भी विचलित करने वाले परिदृश्य से परेशान न हो जो की आपके वरिष्ठ सहकर्मी ने आपके लिए बनाया हो ।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »