29 Mar 2024, 20:01:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'मीन' राशि के जातकों का 07 जून 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 7 2020 12:11AM | Updated Date: Jun 7 2020 12:12AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अपने सृजनात्मक विचारों को कार्यान्वित करने का यह बहुत अच्छा समय है। अपने विचारों को बड़ा रखें तथा किसी बोद्धिक या व्यवसायिक प्रशिक्षण में हिस्सा लें, इससे आपको औरो पर बढ़त हासिल होगी। हालाँकि ऐसा करते हुए आपको कुछ वित्तीय परेशानियां आ सकती हैं। 
 
मीन स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आपको कोई ऐसा दोस्त आज मिलेगा जो आपकी सब स्वास्थ्य आवश्यकताओं का ध्यान रखेगा। आपने अब तक कई बार बहुत गंभीरता से कई स्वास्थ्य सम्बन्धी फैसले लिए हैं परन्तु आप उनपर चल नही पाते बीच में ही छोड़ देते हैं। ये दोस्त आपको तय रूटीन पर बने रहने और अपने लक्ष्यों को पूरा करने में मदद करेगा। आप एक साथ जिम शुरू कर सकते हैं या दौड़ने जा सकते हैं,लेकिन अगर आप आज से शुरुआत करेंगे तो आपको बहुत लाभ होगा। 
 
मीन प्यार और संबंध राशिफल
ग्रहों की स्थिति के कारण आपके रिश्तो में कल कुछ समस्याऐं आई थी , लेकिन आज ये समस्याऐं सुलझती हुई दिखाई देंगी। आप शांत रहेंगे और समस्या को सुलझाने में सक्षम होंगे , हालाँकि कल ये रिश्ता तनाव की परम अवस्था में था। यह एक दूसरे के प्रति अपने प्यार और प्रतिबद्धता को नवीनीकृत करने का समय है।
 
मीन कैरियर और धन राशिफल
आज के दिन आपका जोर निवेश और धन पर रहेगा। अपने आप पर नियंत्रण रखे ! आज के दिन सम्पति के बारे में खोज खबर कर सकते है पर किसी भी तरह के धन वृद्धि उद्यम में न फंसे। वेतन वृद्धि के लिए अपने वरिष्ठ अधिकारीयों पर दबाव न डाले। इसके लिए अभी सही समय नहीं है। उत्तम रहेगा की अपने वर्तमान संगठन में अधिक ज्ञान प्राप्त करने की कोशिश करे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »