28 Mar 2024, 20:19:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'मेष' राशि के जातकों का 07 जून 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 7 2020 12:07AM | Updated Date: Jun 7 2020 12:07AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आज आपको अपनी मेहनत का फल मिलेगा। पहचान और इज्जत भी मिलेगी। वित्तीय स्थिति बेहतर होगी,ऑफिस में तारीफ़ मिलेगी। वेतन में बढ़ोतरी भी संभव है। सेल्स क्षेत्र वाले लोग भी लक्ष्य हासिल क्र पायेंगे। आज अपने परिधान में नीला रंग शामिल करें। इससे सकारात्मक ऊर्जा मिलेगी। 

 

मेष स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल

हालाँकि आपकी सेहत अच्छी है लेकिन इसके हिसाब से आपमें स्टैमिना कम है। हालाँकि आपको इसका अनुभव केवल खुद को बिस्तर से बाहर आने तक ही होगा। घर से आपके बाहर निकलते ही खुशमिजाज मौसम आपका स्वागत करेगा और आप खुद को अपनी स्वाभाविक लय में ही पायेंगे। आज दुपहिया वाहन का प्रयोग करने से बचें,अगर करना ही पड़े तो सावधान रहें। 

 

मेष प्यार और संबंध राशिफल

इससे पहले कि आप दूसरों से प्यार की अपेक्षा करें , आपको खुद को प्यार करना सीखना होगा। आपको आज यही बात स्पष्ट रूप से सीखनी है। यह समय आपके लिए अपने मन की आवाज सुनने और खुद को वह प्यार और इज्जत देने का है जिसके आप हकदार हैं। इसके बाद आपको प्यार की तलाश में बाहर नही जाना पड़ेगा। इसकी जगह आपके आत्मविश्वास और आत्मसम्मान के कारण अच्छे ओर सार्थक लोग खुद आपकी जिंदगी में आना चाहेंगे। 

 

मेष कैरियर और धन राशिफल

आपको विदेशी भूमि में स्थापित प्रतिष्ठित कंपनियों के साथ कार्य करने के लिए प्रस्ताव मिल सकता है , और आपके विदेश में बसने का आपका सपना सच हो सकता है, हालाँकि दस्तावेज से जुड़े कुछ मुद्दों का सामना करना पड़ सकता है लेकिन इन मुद्दों का समय रहते हल हो जाएगा, और जब आपको सब कुछ मिल जाएगा जिसे आप चाहते थे तो धन की वर्षा भी आप पर होने लगेगी। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »