20 Apr 2024, 01:59:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'कर्क' राशि के जातकों का 05 जून 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 5 2020 12:06AM | Updated Date: Jun 5 2020 12:06AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आज स्वयं को भौतिक चीजों के मोह में फंसा अनुभव करेंगे,लेकिन किसी भी वस्तु को इतना कसकर न पकड़ें। बहाव के साथ बहना ही उपयुक्त है,सहज बने रहें। जब तक आपको जवाब नही मिल जाते ,अपना नजरिया दृढ ही रखें। दुसरे स्थान पर शिफ्ट होने के बारे में भी सोच सकते हैं। इस बारे में दोस्तों और सहकर्मियों से बात करना सही रहेगा। 
 
कर्क स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
अगर आप अपनी खान-पान सम्बन्धी दैनिक आदतों का ध्यान रखें तो बहुत अच्छा स्वास्थ्य बनाये रख सकते हैं। दूसरी तरफ जंक फ़ूड से न केवल आपका शरीर प्रभावित होगा बल्कि आपके दिमाग पर भी इसका असर पड़ेगा जिसके कारण आप अपने फिट शरीर का आनंद नही ले पायेंगे। थोड़ी सी अधिक स्वास्थकर जीवनशैली से आप फिट शरीर की इस ख़ुशी को लम्बे समय तक बनाये रख सकेंगे। 
 
कर्क प्यार और संबंध राशिफल
आपको बहुत ही व्यवहारिक होकर अपने चिडचिडे रहने का कारण ढूँढना होगा। अगर आपको लगता है कि कोई चीज या बात आपके बहुत काम नही आने वाली तो भी ओवर रियेक्ट न करें। अगर आपको अपने इस सम्बन्ध को आगे बढाना है तो आपको इन छोटी छोटी दरारों को भरना होगा। इसके लिए अपनी भावनाओं से हटकर स्थिति के बारे में व्यवहारिक होकर सोचना होगा। इस बारे में आपको अपने ही बारे में परेशान करने वाली कोई सच्चाई भी पता लगेगी। 
 
कर्क कैरियर और धन राशिफल
आप की भावना अदम्य है, इसलिए आप अपनी क्षमता को दुसरो को आगे बढ़ने में समर्पित करे और चीजों को व्यवस्थित एवं संगठित करे। इससे आप अपनी कठोर मेहनत के बल पर मान्यता और प्रतिष्ठा अर्जित करेंगे। आपके व्यय में वृद्धि हो सकती है , इसलिए अपने खर्चे और निवेश को कम करे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »