29 Mar 2024, 19:48:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'वृश्चिक' राशि के जातकों का 31 मई 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 31 2020 12:25AM | Updated Date: May 31 2020 12:25AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

यह समय मजे और स्वतन्त्रता दोनों में से किसी एक को चुनने का है। अगर आप जिम्मेदार हैं तो आपको स्वतंत्रता भी मिल ही जायेगी। हालाँकि अत्यधिक परिश्रम के बाद भी आप अपनी मंजिल पर तो नही पहुंच पायेंगे लेकिन बाद में आपको इसका फल जरुर मिलेगा इसलिए परिश्रम करते रहें। वित्तीय स्थिति के लिए भी परेशान न हों,समय के साथ ठीक होती जायेगी। 
 
वृश्चिक स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आज का दिन कोई नया स्वस्थ्य सम्बन्धी कार्यक्रम शुरू करने के लिए बहुत अच्छा है। अपने खाने का विशेष ध्यान रखें और आज से नियमित रूप से एक्सरसाइज शुरू करें जिसकी आप हाल –फिलहाल उपेक्षा करते आ रहें हैं। आपको यह समझना बहुत जरूरी है कि अच्छी मानसिक सेहत के लिए स्वस्थ शरीर का होना बहुत आवश्यक है। नई योग क्लास में हिस्सा लें या दूसरी रिलैक्स करने वाली तकनीक अपनाएँ ,आपके जीवन में अब इनकी खासी आवश्यकता है। 
 
वृश्चिक प्यार और संबंध राशिफल
अब समय आ गया है कि आप एक कदम पीछे हटकर शांति से अपने सम्बन्ध को तर्क की कसौटी पर भी परखें। आप अपने पार्टनर के बारे में मिली किसी सूचना को नजरंदाज करते आ रहे हैं लेकिन यह जान लें कि ऐसा करने से उसकी अहमियत या प्रभाव खत्म नही हो जाएगा। अपने सम्बन्ध के बारे में विश्लेष्ण करते हुए आपको उसे भी ध्यान में रखना चाहिए। आपको इस समय कुछ कठोर फैसले लेने पड़ सकते हैं। 
 
वृश्चिक कैरियर और धन राशिफल
आप धोखाधड़ी के शिकार हो सकते है। आज का दिन किसी भी बड़े निवेश या खरीद के लिए उपयुक्त नहीं है। आज धन के मामलो में किसी भी अनजान व्यक्ति पर भरोसा न करे अन्यथा आपको काफी वित्तीय नुकसान उठाना पड़ सकता है , फिर भी सही समय पर पर्याप्त विवेक के साथ आसानी से आप अपने धन की रक्षा कर सकते हैं। आज यात्रा के लिए न कोई योजना बनाये और न ही कोई भुगतान करें।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »