25 Apr 2024, 00:50:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'वृषभ' राशि के जातकों का 30 मई 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 30 2020 12:03AM | Updated Date: May 30 2020 12:03AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आप पुराने विचारों को छोड़कर नए विचारों को अपना रहे हैं। आज कुछ अलग ना सोचें,इसका प्रभाव औरों पर अच्छा न पड़ेगा। कोई भी काम करने से पहले ये मूल्याकंन दुबारा कर लें कि आप वास्तव में चाहते क्या हैं। घरेलू जरूरतों को पूरा करने के लिए नया वाहन और दूसरी चीजें खरीदने हेतु समय उपयुक्त है। 
 
वृषभ स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आपकी भावनाएँ आज उफान पर रहेंगी और आपको ख़ासा परेशान करेंगी। अपनी भावनाओं के तूफ़ान में बहकर कोई भी फैसला करने से पहले एक बार फिर से सोच लें। इस स्थिति में थोड़ी राहत पाने के लिए वे कार्यकलाप करें जो आपको सबसे ज्यादा पसंद हैं। इस तरीके से आप मानसिक रूप से संतुलित होने तक अपने ध्यान को बाँट पायेंगे। 
 
वृषभ प्यार और संबंध राशिफल
अगर मौजूदा संबंधों में वो अपनापन आप महसूस नहीं कर रहे है तो भी अपने मन को सकारात्मक रखे। आपका साथी अपने प्रेम की भावनाओं को उसी तरीके से व्यक्त नहीं कर रहा है , जिस तरह से आप व्यक्त करते है। ये समय किसी को चोट पहुंचाए बिना आगे बढ़ने का समय है। आप लोगों से मिले , समारोह में जाये और हो सकता है , कोई साथी आपको मिल जाये जो आपके दिल को समझेगा। आप विनम्र और कोमल रहे। कुछ आश्चर्य आपका इंतजार कर रहे है। 
 
वृषभ कैरियर और धन राशिफल
हालाँकि आप सावधान और व्यवस्थित है , पर किसी दूसरे के कार्यभार के लिए आप जवाबदेह होंगे। अपने और अपने काम के तरीको पर विश्वास रखे। एक बार में एक काम को सुव्यस्थित तरीके से करे और अगले सप्ताह तक आप चीजों को आकार में वापस पायेंगे। उस समय तक अपने सहकर्मियों के साथ किसी बहस में संलिप्त न हो। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »