28 Mar 2024, 23:44:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'वृषभ' राशि के जातकों का 26 मई 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 26 2020 12:03AM | Updated Date: May 26 2020 12:03AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आप हंसी-मजाक के मूड में हैं। अपनी इस विशेषता को बनाएं रखें जो आपको मुश्किल समय में भी चिंतामुक्त रखती है। आप अपनी सक्रिय प्रवृति के कारण एक बिजनेस डील हासिल करने में कामयाब होंगे। कोई आपसे प्रोत्साहन चाहता है। उसके मेंटर बन जाएँ। अपने करीबियों के साथ अच्छा वक़्त गुजरेगा। मछली खाते हुए सावधान रहें। 
 
वृषभ स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आज आपको अपनी शारीरिक फिटनेस को और भी दुरुस्त करने के लिए किसी से प्रेरणा मिलेगी। आप दिमागी तौर पर यह बात अच्छे से जानते हैं कि आपको अपनी फिटनेस को सुधारना है लेकिन करने के नाम पर आप पीछे हटते रहे हैं। आज आप किसी ऐसे व्यक्ति से मिलेंगे जो चाहे खुद बहुत अच्छे रूप-आकार का स्वामी न हो,लेकिन आपको अवश्य प्रेरित करेगा। आज आप कोई नया व्यायाम कार्यक्रम या खाने का नया पैटर्न शुरू कर सकते हैं। 
 
वृषभ प्यार और संबंध राशिफल
आप हाल फिलहाल अपने जीवन में हर तरह के संबंधों को लेकर लापरवाह रहे हैं लेकिन आपको समय रहते इनमे आ गई दूरी को कम करने के लिए कदम उठाने चाहिए। आपके पार्टनर ने आपके मुश्किल समय में आपका काफी साथ दिया है लेकिन आप उसी उत्साह से उनका साथ नही दे पाए हैं। केवल अपने साथी की कमियां ढूँढने में न लगे रहें। आपने अभी तक इस बात पर ध्यान नही दिया है कि उन्होंने खुद में कितना सुधार कर लिया है। 
 
वृषभ कैरियर और धन राशिफल
आज आपके मितव्ययी होने की संभावना हैं, और आप एक असाधारण अवस्था में रहेंगे। आप एक महंगी कला की वस्तु खरीद सकते है क्यों की आप कला के पुजारी है। आप अपने पास के किसी व्यक्ति के लिए एक महंगा उपहार खरीद सकते है जो की उस व्यक्ति को आश्रयचकित् कर सकता है। आपके कार्यस्थल में सब कुछ सुचारू रूप से चलेगा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »