16 Apr 2024, 20:10:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

अगर आपकी भी हथेली पर बन रही है यह रेखाएं, तो समझ जाइए की चमकने वाली है आपकी किस्मत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 25 2020 10:11AM | Updated Date: May 25 2020 10:11AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

समुद्रशास्त्र के अनुसार हथेली पर बनने वाली तरह-तरह की रेखाएं और निशान से व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य के बारे में काफी कुछ पता चलता है। आइए जानते हैं हथेली पर बनने वाले कुछ ऐसे निशान के बारे में जिनसे व्यक्ति भाग्यशाली बनता है।

1- अगर किसी व्यक्ति की हथेली पर जहां शनि पर्वत होता है वहां त्रिभुज के आकार का कोई निशान बना होता है तो वह व्यक्ति बहुत ही भाग्यशाली और धनवान होता है। ऐसे व्यक्तियों को उनके जीवन में बहुत मान-सम्मान प्राप्त होता है।

2- अगर कोई रेखा चंद्र पर्वत से निकलते हुए शनि पर्वत पर जाकर मिलती हो तो ऐसे लोगों के पास काफी धन-सम्पदा इकट्ठी करता है।

3- जीवन रेखा से निकलकर कोई रेखा गुरु पर्वत पर जाकर मिलती है तो व्यक्ति के पास कभी भी किसी चीज की कोई कमी नहीं रहती ।

4- उन व्यक्तियों को उनकी 35 वर्ष की उम्र में विशेष सफलता मिलती है जिनकी हथेली में मस्तिष्क रेखा से निकलकर शनि पर्वत पर जाकर मिलती है।

5- अगर किसी व्यक्ति की अनामिका और मध्यमा उंगली पर वर्ग का निशान बना होता है तो व्यक्ति को अचानक धन की प्राप्ति होती है।

6 - कहीं से अचानक धन लाभ उन्हीं लोगों को मिलता है जिनकी हथेली पर में हृदय रेखा, भाग्य रेखा और सूर्य रेखा से मिलकर त्रिभुज का चिन्ह बनता हो।

7- हथेली पर गुरु पर्वत पर बना वर्ग का निशान व्यक्ति को बहुत ही भाग्यशाली और धनवान बनता है।

8- जीवन रेखा जहां पर खत्म होती है वहां पर अगर वर्ग का निशान बनता है तो वह व्यक्ति बहुत ही सफल होता है।

9- मणिबंध से शुरू होकर कोई रेखा सीधे सबसे छोटी उंगली तक आती है तो यह उनके लिए अचानक धन प्राप्ति का योग बनाता है।

10- जिन व्यक्तियों की तर्जनी उंगली और कनिष्ठिका उंगली बराबर होती है वह व्यक्ति बहुत ही भाग्यशाली होता है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »