29 Mar 2024, 18:19:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

परिवार के लिए भाग्यशाली होती है ऐसी महिलाएं जिनके इन अंगो में बने होते है ये निशान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 25 2020 9:59AM | Updated Date: May 25 2020 9:59AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

स्त्री सृष्टि का सबसे महत्वपूर्ण अंग है। इस संसार की कल्पना भी स्त्री के बिना मुमकिन नहीं है। एक स्त्री ही होती है जो पुरे परिवार को एकसाथ जोड़े रखती है। एक पुरुष का जीवन स्त्री के बिना अधूरा ही होता है। आज जब भी किसी के घर में बेटी का जन्म होता है तो सब यही कहते है कि लक्ष्मी आयी है। जब ससुराल में बहु का आगमन होता है तो भी उसे लक्ष्मी के आगमन की संज्ञा दी जाती है। ससुराल में आने के बाद एक लड़की अपने पति के परिवार की सार संभल करती है। हर स्थिति में अपने पति का साथ देती है। हर समय पति के साथ डटी रहने वाली औरते अपने पति और परिवार के लिए सौभाग्य लेकर आती है। 

प्राचीन शास्त्रों की माने तो कई औरते अपने जन्म से ही बहुत भाग्यशाली होती है, ये अपने जन्म के साथ ही चमकती किस्मत लेकर पैदा होती है। ज्योतिष शास्त्र में महिलाओ के शरीर पर बने कुछ ऐसे निशानों के बारे में बताया गया है, जिनसे यह पता चलता है कि एक महिला अपने पति और परिवार के लिए कितनी भाग्यशाली रहने वाली है, तो आइये जानते है वो कौनसे निशान है। जिस महिला के पाँव के तलवे पर त्रिकोण का निशान होता है वो बहुत ही बुद्धिमान और सूझबूझ वाली महिला होती है। जिस महिला की नाभि के ठीक नीचे या आसपास तिल का निशान होता है, वो अपने परिवार के लिए बहुत ही भाग्यशाली साबित होती है। जिस महिला के पैर का अंगूठा चौड़ा, गोल और लाल रंग का होता है, वो महिला बहुत ही लकी होती है। जिस महिला की नाक पर तिल होता है उस पर किस्मत हर समय मेहरबान रहती है।

जिन महिलाओ की आँखे बड़ी होती है, उनके जीवन में हमेशा प्रेम बना रहता है। इसके साथ ही जिन महिलाओँ की आँखों में सफ़ेद भाग के अंत में हल्का सा लाल रंग होता है वो अपने परिवार के लिए सौभाग्य लाती है। जिस महिला के माथे के बीचोबीच तिल होता है, उस महिला का विवाह एक बहुत ही अमीर और संपन्न व्यक्ति से होता है। जिन लड़कियों के नाख़ून गुलाबी और चमकीले रंग के होते है वे उच्च चरित्र वाली महिला होती है। ऐसी महिला जिसके पैरो की अंगुलियां आपस में चिपकी रहती है वे बहुत ही अमीर और कोमल स्वभाव की होती है। जिन महिलाओं के दांत सामान्य लम्बे होते है, उनको अपने जीवन में कभी भी पैसे की कमी का सामना नहीं करना पड़ता है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »