25 Apr 2024, 18:13:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

वनवास के दौरान कैसा भोजन करते थे प्रभु श्री राम और माता सीता

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 24 2020 11:09AM | Updated Date: May 24 2020 11:09AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हिंदू धर्म में रामायण का बहुत महत्व है, जब भी रामायण का चर्चा होता है तो राम के वनवास का चर्चा जरूर होता है, लेकिन वहीं कई लोगों के मन यह सवाल भी उठता है कि वनवास के दौरान प्रभु श्रीराम, लक्ष्मण और सीता माता क्या खाते थे? इस सवाल का जवाब देने से पहले हम आपको यह बता रहे हैं कि भगवान श्री राम की पूजन में सफेद मिठाई और सफेद फल चढ़ाएं जाते हैं, इतना ही नहीं भगवान श्रीराम को केसर भात, खीर, धनिए का भोग का भोग लगाया जाता है। 

इसके अलावा उनको कलाकंद, बर्फी, गुलाब जामुन का भोग भी प्रिय है। अब यहां जानिए कि प्रभु श्रीराम वनवास के दौरान क्या खाते थे. तो इसका सीधा-सा जवाब है कि प्रभु श्रीराम ने वन में बहुत ही सादगीभरा तपस्वी का जीवन बिताते थे। वहीं भूमि पर सोते, रोज कंद-मूल लाकर खाते और प्रतिदिन साधना करते थे, उनके तन पर खुद के ही बनाए हुए वस्त्र होते थे, धनुष और बाण से वे जंगलों में राक्षसों और हिंसक पशुओं से सभी की रक्षा करते थे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »