25 Apr 2024, 13:03:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'मीन' राशि के जातकों का 24 मई 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 24 2020 12:21AM | Updated Date: May 24 2020 12:21AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आज आप विशेषकर हलके फुल्के मूड में रहेंगे। सब समस्याओं का सामना चेहरे पर मुस्कराहट के साथ करेंगे। आज किसी विवाद में मैत्रीपूर्ण मध्यस्थ की भूमिका भी अदा कर सकते हैंǀआपकी मौजूदगी से ख़ुशी और रोनक रहेगी और शाम को पार्टी की जान बने रहेंगे। 
 
मीन स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
अपना रूटीन काम ख़तम करके और खाना खाने से पहले हाथ धोने की अच्छी आदत खुद को डाल लें,नही तो आप पर इन्फेक्शन का हमला हो सकता है। अगर आप अब सावधान नही रहेंगे तो काफी लम्बे समय तक बाद में परेशान रहेंगे। केवल उबला हुआ पानी पीयें और अच्छे से पका हुआ खाना ही खाएं। 
 
मीन प्यार और संबंध राशिफल
आज आपको अपने प्रिय के प्रति अपना व्यवहार बदलने की जरुरत पड़ सकती है। हो सकता है कि वह तनाव में हो और उसकी कोफ़्त आप पर निकाले। अगर आप भी उसी तरीके से पेश आयेंगे तो स्थिति बिगड़ते हुए देर नही लगेगी। इसकी बजाय, उसकी समस्या समझें और समझदारी से काम लेते हुए व्यवहार करें। वे आपके प्रति नरम भी होंगे और आपका अहसान भी मानेंगे। अगर अब नही तो बाद में जरुर ऐसा करेंगे। 
 
मीन कैरियर और धन राशिफल
आज आप अपने वित्त के संबंध में दुविधा की स्थिति में रहेंगे। विरोधाभासी ग्रहों के प्रभाव की वजह से अलग अलग दिशाओं में आपका अंतर्मन भागेगा। आप महंगी खरीदारी के बारे में सोचेंगे , लेकिन आखिरी समय में अंतिम निर्णय लेने में आपको मुश्किल हो सकती है। इस तरह की दुविधा आपके निवेश में भी प्रतिबिंबित होगी। यह आप के आस पास के लोगों को भी प्रभावित और असहज करेगी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »