20 Apr 2024, 10:28:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'धनु' राशि के जातकों का 24 मई 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 24 2020 12:19AM | Updated Date: May 24 2020 12:20AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आपसे सामजिक संपर्कों पर और ध्यान देने की अपेक्षा है। आपके आकर्षक व्यक्तित्व का सबपर प्रभाव पड़ेगा। इसके अलावे आपको उन लोगो पर भी ध्यान दें जो आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा को नुक्सान पहुंचा रहे हैं। अपनी व्यस्त कार्यशैली के बावजूद सेहत का ध्यान रखें। 
 
धनु स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आप अपने आसपास की चीजों को बदलने के लिए उत्साह से भरे हुए हैं लेकिन जरा शांति से बैठकर यह भी सोचें कि क्या उन्हें बदले जाने की वाकई कोई जरुरत है भी ?आप अब जो भी प्रोजेक्ट हाथ में लेंगे, उनमे आपकी सफलता तो तय है लेकिन यह किसी और को तय करने दें कि आपको करना क्या है। आज आप दृढ संकल्प से भरे रहेंगे। 
 
धनु प्यार और संबंध राशिफल
आपको कोई ऐसी सूचना मिलेगी जिससे आपको अपने पार्टनर के बारे में जानने में मदद मिलेगी। इससे आपका सम्बन्ध बेहतर होगा। पिछले कुछ दिनों से आपका पार्टनर उलझाने वाले और वहम में डालने वाले संकेत दे रहा है लेकिन आज आप उनके इस व्यवहार का कारण समझ पायेंगे। इससे आपको भविष्य में अपने इस सम्बन्ध का रास्ता तय करने सम्बन्धी फैसला लेने में मदद मिलेगी। 
 
धनु कैरियर और धन राशिफल
जो लोग अध्ययन में कार्यरत हैं , उनकी मेहनत का फल पाने के लिए ये एक अच्छा समय है। यही चीज़ काम कर रहे पेशेवरों के लिए भी लागू होती है। सफलता और प्रशंसा आपको मिल सकती हैं। लेकिन अगर आपने कोई निवेश किया है तो उसमे आपको नुकसान हो सकता है , इसलिए निवेश की योजना को आज ठंडे बस्ते में डाल दे और शुभ समय का इंतजार करे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »