23 Apr 2024, 14:45:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'कर्क' राशि के जातकों का 24 मई 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 24 2020 12:14AM | Updated Date: May 24 2020 12:18AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आज का दिन घटनाओं से भरा रहेगा और आपको किसी अप्रत्याशित घटना के लिए तैयार रहना है। आपको कई दिशायों में सक्रिय रहना पड़ेगा लेकिन सकारात्मक बने रहेंगे। आप नई उर्जा एवं वास्तविकता से परिपूर्ण सार्थक योजनायें पेश करेंगे। अपनों को भी इनमे शामिल करें। आज किसी ख़ास व्यक्ति से मुलाक़ात होगी। 
 
कर्क स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
अपने शरीर के स्थान पर मन को पुष्ट बनाने के बारे में सोचें। आप खुद को शारीरिक रूप से तो स्वस्थ रखते ही हैं लेकिन इस प्रक्रिया में आप मन का ध्यान रखना भूल जाते हैं जो बहुत परिश्रम करता है। आराम करें,कुछ ऐसी मनोरंजक क्रियाकलाप में भाग लें जिससे आपका मन भी तरोताजा महसूस करे। हर रोज खुद को 15 मिनट जरूर दें। योग और ध्यम करें,अपने मन को कई दिशाओं में भटकने देने के स्थान पर अपने विचारों को एक जगह लगाने की कोशिश करें। 
 
कर्क प्यार और संबंध राशिफल
आज आपको चारों तरफ से रोमांटिक सम्बन्ध के अवसर मिलेंगे। लेकिन आपको अपना पार्टनर चुनने से पहले अपनी प्राथमिकताओं के बारे में सोच लेना चाहिए ताकि भविष्य में कोई समस्या न आये। अगर आपका पहले से कोई सम्बन्ध है तो आप इसे अगले स्तर पर ले जा सकते हैं। आपको पार्टनर फिलहाल आपको लेकर काफी पजेसिव और अन्तरंग अनुभव करेगा। अब आपकी प्रतिक्रिया से इस सम्बन्ध का आगे का रूख तय होगा। 
 
कर्क कैरियर और धन राशिफल
आपकी आय और कैरियर को प्रभावित करने वाले ग्रहों के बीच का गठबंधन अब अपनी मजबूत केंद्र बिंदु पर आ रहा हैं। इसका मतलब यह है की अगर आप अपने कैरियर के लिए अपने समय और ऊर्जा से कार्य करते है, तो आपकी जमा राशि को बढ़ावा मिलेगा। आप में ऐसी ऊर्जा और क्षमता है की आप और अधिक कार्य करके अपनी आय में और सुधार ला सकते है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »