29 Mar 2024, 18:00:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'मेष' राशि के जातकों का 24 मई 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 24 2020 12:13AM | Updated Date: May 24 2020 12:18AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आप पिछले कुछ दिनों से काफी व्यस्त दिनचर्या बिता रहे हैं। अब सारी चीजों को व्यवस्थित करने का समय है। आज आपको तुलनात्मक रूप से थोड़ी राहत मिलेगी,लेकिन आपको इस समय का उपयोग अपनी सब चीजों को व्यवस्थित करने में लगाना चाहिए। नही तो सब कुछ और अधिक उलझता जाएगा और आप स्थिति के नियंत्रण से बाहर होने के कारण और भी अधिक परेशान रहेंगे। 
 
मेष स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आपने अपना वजन कम करने सम्बन्धी एक बहुत बड़ा लक्ष्य निर्धारित किया है। आज आपको इसके लिए अतिरिक्त प्रयास करने होंगे। शायद कोई आपको चोकलेट देगा या आपके पसंदीदा जंक फ़ूड के लिए आमंत्रित करेगा,लेकिन आप आसानी से इस लालच से बहर निकल पायेंगे और अगर आप एक बार ऐसा करने में कामयाब हो गए तो बहुत जल्द अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर लेंगे। 
 
मेष प्यार और संबंध राशिफल
आज का दिन कुछ पारिवारिक कार्यकलापों के लिए बिलकुल उपयुक्त है। अपने बच्चों को बाल गेम के लिए या फिर म्यूजियम या पार्क में ले जाएँ। आप अपने माता पिता या बहन भाइयों के साथ भी समय बिता सकते हैं। शाम का समय रोमांस के लिए बहुत अच्छा है लेकिन आपको इसके लिए कोई बड़ी पार्टी रखने की बजाय अन्तरंग सी मुलाकात रखनी चाहिए| अब पारिवारिक जिम्मेदारियां आपकी प्राथमिकता बनेंगी। 
 
मेष कैरियर और धन राशिफल
कार्यालय के लंबित काम आज आपको तनाव दे सकते हैं। आज आपको देर तक कार्यालय में काम करना पड़ सकता है। ये मुश्किल समय भी थोड़े समय के लिए है। पिछले सप्ताह की आपकी बोरियत और आलस्य आप पर आज नकारात्मक प्रभाव डालेगा। आप आज दूसरों के साथ सौम्य और विनम्र रहे अन्यथा आप विवाद में फँस सकते हैं। ऐसी स्थितियों से दूर रहे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »