24 Apr 2024, 20:33:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

कन्या से तुला राशि में प्रवेश कर रहा चंद्रमा, सभी 12 राशियों पर पड़ेगा असर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 23 2020 10:40AM | Updated Date: May 23 2020 10:40AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आज कन्या से तुला राशि में प्रवेश कर रहा है चंद्रमा सभी 12 राशियों पर पड़ेगा असर। मंगलवार आज चित्रा नक्षत्र है सुबह वज्र योग रहेगा और रात में सिद्धि योग बनेगा। आइए जानते हैं क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे। चंद्र राशिफल से सभी 12 राशियों का आज का भविष्यल बता रहे हैं आचार्य प्रोफेसर राघवेंद्र स्वामी।

मेष राशि : मंगलवार का दिन मेष राशि वालों के लिए सामान्य से अच्छा बीतेगा। धैर्य आवश्यक है। जल्दबाजी में कोई भी निर्णय ना करें। कारोबारियों और व्यापारियों को सचेत रहने की सलाह दी जाती है।

वृष राशिफल : मंगलवार का दिन वृष राशि वालों के लिए सामान्य है लेकिन उन्हें आज गुस्से से बचना होगा। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आ सकता है। अपनी सेहत के प्रति भी आज वृष राशि वालों को सचेत रहने की सलाह दी जाती है। नौकरी पेशा जातकों के लिए थोड़ा सा कठिन समय है।

मिथुन राशि : मगलवार आज मिथुन राशि वालों के लिए दिन अच्छा बीतेगा लेकिन मन चंचल बना रहेगा। मन को एकाग्र करने के लिए मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का ध्यान आपको करना चाहिए। आज कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है लेकिन धैर्य बनाए रखें। शाम का समय आपके लिए उत्तम है।

कर्क राशिफल : मंगलवार आज का दिन कर्क राशि वालों के लिए सामान्य बीतेगा। जो जातक नौकरी पेशा हैं उनके लिए कठिनाई भरा समय है लेकिन कारोबारियों और व्यापारियों के लिए उत्तम समय है। पुरानी चली आ रही समस्याओं का निदान होगा।

सिंह राशिफल : 5 मई 2020 मंगलवार आज सिंह राशि वालों को लिए अच्छा है कड़वी वाणी से बचना होगा। आज वाणी में मधुर का आवश्यक है। कुछ भी बोलने से पहले सोच समझकर बाेले वरना विवाद हो सकते हैं। आज परिवार को समय दीजिए।

कन्या राशिफल : मंगलवार आज कन्या राशि वालों की राशि में सामान्य से अच्छे योग बने हुए है। पुरानी चली आ रही समस्याओं का निवारण होगा। आज मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त श्री हनुमान का ध्यान कीजिए आपकी समस्याओं का सामाधान होगा।

तुला राशिफल : मंगलवार का दिन तुला राशि वालों के लिए भी अच्छे योग लेकर आया है लेकिन आज तुला राशि वालों को किसी से भी उलझना नहीं चाहिए। आज आपका कानूनी पक्ष कमजोर है। परिवार में किसी बुजुर्ग व्यक्ति के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है।

वृश्चिक राशिफल : वृश्चिक राशि वालों के लिए समय अच्छा है। जो जातक नौकरीपेशा हैं उनके लिए उत्तम समय है। प्रमोशन के रास्ते खुलेंगे। आज सीनियर का भी सहयोग मिल रहा है। जीवनसाथी से भरपूर के प्रेम मिलेगा।ध्यान रहे जल्दबाजी में कोई भी निर्णय ना करें।

धनु राशिफल : मंगलवार का दिन धनु राशि वालों के लिए अच्छा बीतेगा लेकिन ध्यान रहे आज किसी को भी पैसा उधार देने से आपको बचना है। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा नहीं करना है। आज वाहन चलाते समय भी सचेत रहने की सलाह आप को दी जाती है।

मकर राशिफल : मकर राशि वालों के लिए समय अच्छा है लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा संतान के प्रति चल रही चिंताओं में कमी आएगी और अच्छे समाचार प्राप्त होंगे। आज किसी भी अनजान व्यक्ति पर आंख मूंदकर भरोसा करना आपके लिए उचित नहीं है।

कुंभ राशिफल : कुंभ राशि वालों के लिए भी मंगलवार का दिन अच्छा रहने वाला है लेकिन आज कुंभ राशि वालों को थोड़ा सा संयम बरतना होगा। किसी भी कार्य में जल्दबाजी उचित नहीं है। किसी भी अनजान व्यक्ति पर तुरंत भरोसा ना करें। आज आपका भाग्य उदय है लेकिन जल्दबाजी ठीक नहीं रहेगी।

मीन राशिफल : मीन राशि वालों के लिए भी दिन अच्छा बीतेगा। पूर्व में चल रही चिंताओं में कमी आएगी और किसी नए व्यक्ति से आज आपकी मुलाकात होगी। आज का दिन आपके लिए उत्तम है। अपने पुराने रुके हुए कार्यों को पूरा करने का समय आ गया है। संतान के प्रति चल रही चिंताओं में भी कमी आएगी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »