25 Apr 2024, 15:08:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'तुला' राशि के जातकों का 23 मई 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 23 2020 12:12AM | Updated Date: May 23 2020 12:12AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आज आप कुछ उलझे हुए से रहेंगे। आप कोई महत्वपूर्ण काम शुरू करने के लिए भी उतावले हैं। परन्तु आज प्रतीक्षा करना और कोई महत्वपूर्ण काम शुरू न करना ही ठीक होगा। शाम तक उलझन खुद कम हो जायेगी। दिन बाधारहित गुजरेगा। यात्रा कर सकते हैं ,सार्वजनिक परिवहन से देर हो सकती है। दूसरे विकल्प खुले रखें। 
 
तुला स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आज आप सकारात्मक ऊर्जा से भरे हुए हैं। हालांकि आपकी सलाह अच्छी होंगी लेकिन बिन मांगे दी गई आपकी सलाह का हर कहीं स्वागत नही होगा। आपको आज खुद की ही सुननी चाहिए और खुद को खुश करने या संवारने के लिए आप काफी पैसे भी खर्च कर सकते हैं। हालाँकि,झा तक आपकी इच्छाओं या आपके कामों से दूसरों का भी लेना –देना है ,थोडा संभलकर व्यवहार करें क्योंकि लोग आपकी नेक इच्छाओं को भी गलत समझ सकते हैं। 
 
तुला प्यार और संबंध राशिफल
आज आप अपने पार्टनर पर अपना प्रभाव जमाने के लिए अच्छे से तैयार होंगे। आपके पहनावे या आपके हेयर स्टाइल से आपके आकर्षण में वृद्धि ही होगी। आपको अपने पार्टनर से अपनी पसंद के कामों को आगे बढाने की अनुमति भी मिल सकती है। इससे आपको उनसे हमेशा के लिए प्यार हो जाएगा। 
 
तुला कैरियर और धन राशिफल
कार्यालय के लंबित काम आज आपको तनाव दे सकते हैं। आज आपको देर तक कार्यालय में काम करना पड़ सकता है। ये मुश्किल समय भी थोड़े समय के लिए है। पिछले सप्ताह की आपकी बोरियत और आलस्य आप पर आज नकारात्मक प्रभाव डालेगा। आप आज दूसरों के साथ सौम्य और विनम्र रहे अन्यथा आप विवाद में फँस सकते हैं। ऐसी स्थितियों से दूर रहे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »