24 Apr 2024, 21:12:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'कन्या' राशि के जातकों का 23 मई 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 23 2020 12:08AM | Updated Date: May 23 2020 12:08AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आज बोलने में सावधानी रखें। आप जिसे अपना करीबी समझते हैं,वो आपकी गुप्त बात को उजागर कर सकता है। बोलने से पहले सोच लें,अपनी बातचीत का विषय अपने और सामने वाले तक ही सीमित रखें। किसी तीसरे के बारे में बात करने से बचें। किसी दूसरे शहर की यात्रा और इसके दौरान किसी पुराने दोस्त से मुलाकात की सम्भावना है,पुराने पलों को याद करेंगे। 
 
कन्या स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
बीमारी के लक्षण आज खूब दिखेंगे और आपको काफी परेशानी होने वाली है। लेकिन आप यह सब खुद ही संभाल लेंगे। दिखाई दे रहे लक्षणों को समझने की कोशिश करें। इससे आपको बीमारी की जड़ तक पहुचने और उसका अपता लगाने में मदद मिलेगी। इन्फेक्शन को दूर करने के तरीकों पर काम करें और आपकी कई बीमारियाँ तो इससे वैसे ही दूर हो जायेंगी जिनके बारे में आपको पता भी नही है। 
 
कन्या प्यार और संबंध राशिफल
आप पिछले काफी समय से किसी के जबर्दस्त प्रशंसक हैं लेकिन कुछ घटनाओं से आपको ऐसा लगा है कि आप ने उनके चक्कर में बस अपना समय व्यर्थ किया है ,जिसपर आप इतना ध्यान और प्यार न्योछावर कर रहे हैं ,वह इसके लायक नही है। उनसे बेहतर को ढूँढें। आपको कोई ऐसा साथी चाहिए जो आपको भविष्य की ओर देखने में मदद करे और जिसका मानसिक स्तर उच्च हो। 
 
कन्या कैरियर और धन राशिफल
आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं और सामाजिक कार्यो में भी भाग लेते रहे है। आज आपके इन गुणों की बहुत सराहना की जाएगी और उनके लिए पुरस्कार भी दिया जाएगा। आपको अपने आत्मविश्वास को बढ़ावा देने के लिए अदभुत सलाह भी मिल सकती है और आप वो सब पा सकते है जो अपने बलबूते पर पाना इतना आसान नहीं था। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »