20 Apr 2024, 10:50:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'मेष' राशि के जातकों का 23 मई 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 23 2020 12:06AM | Updated Date: May 23 2020 12:06AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आपकी निजी और कामकाजी जिन्दगी में कुछ बदलाव आने वाले हैं जिनसे आप असुरक्षित और चिंतित महसूस करेंगे। लेकिन इसे अपने ऊपर हावी ना होने दें और संतुलन बनाये रखें। कोई आपसे बदला लेने की कोशिश में है,इससे स्थिति और भी खराब हो सकती है। 

 

मेष स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल

आज आपकी स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं का कारण आपकी चिंता हो सकती है। आप बहुत चिंता करते हैं और आज भी कोई अपवाद नही है। इससे आपको माइग्रेन या अल्सर जैसी तकलीफें भी उभर सकती हैं। हालाँकि अगर आप शांति से सोच सकें तो चिंता करने लायक कुछ भी नही है और अगर कुछ आपके सोचे अनुसार नही भी हो रहा है तो भी कोई बड़ी बात नही है ,आप पूरी तरह इन समस्याओं को नजरंदाज कर सकते हैं। 

 

मेष प्यार और संबंध राशिफल

अगर आप अपने रिश्ते को व्यवस्थित करना चाहते हैं , तो आज का दिन सर्वोत्तम है। अपने परिवार के मध्य में अपने आप को व्यक्त करें। आपके ग्रहों की स्थिति के कारण आप में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा जिससे की आपका परिवार खुश होगा। आज अपनों के साथ जश्न मनाने का एक बढ़िया दिन है।अपनी देखभाल और चिंता को दिखाने के लिए अपने परिवार के साथ समय बिताएं। आप के इन भावो को देखकर वे बहुत खुश होंगे। 

 

मेष कैरियर और धन राशिफल

आज आपको कुछ छुपे हुए शत्रु से सावधान रहने की जरुरत है। यह व्यक्ति आपके साथ मित्रतापूर्ण भाव से आपके साथ काम कर रहा है पर जैसे की इतिहास अपने आप को दोहराता है यह व्यक्ति प्रतिकार कर सकता है या इसके विचार आपसे भिन्न हो सकते है। आज आपके लिए ये अछा होगा की आप अपने सारे कार्यो का निष्पादन सही समय पर कर ले ताकि काम का कोई बोझ न रहे और आपको अपने मालिक की डाट न सुननी पड़े। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »