19 Apr 2024, 06:07:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'सिंह' राशि के जातकों का 22 मई 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 22 2020 12:13AM | Updated Date: May 22 2020 12:14AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आप अपने विस्तृत होते हुए परिवेश के बारे में बहुत अच्छा अनुभव करेंगे लेकिन आपके परिजन इसी को लेकर निराश होंगे। जो आप करना चाहते हैं ,उसके लिए स्वयम को समर्पित कर दें। पर्दे के पीछे काम न करें,आप जो भी कर रहे हैं,उसके बारे में जानने दें। अपनी जीवन में आये किसी नए दोस्त से आपको काफी लगाव का अनुभव होगा। 
 
सिंह स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आप पिछले कुछ समय से अपनी अंतरात्मा की आवाज को उपेक्षित करते आ रहें हैं जो आपको स्वस्थ जीवन के तरीके अपनाने के लिए कह रही है। आप हमेशा से जानते हैं कि क्या करना सही है लेकिन कर नही पा रहे थे ,आज आप इसपर ध्यान देंगे। आज आप अपना पूर्ण रूप से विश्लेष्ण करेंगे क्योंकि अब आप और अधिक लापरवाही के मूड में नही हैं। ऐसी योजना बनाएं जिसपर आप चल पायें। 
 
सिंह प्यार और संबंध राशिफल
आज का दिन अपने परिवार के साथ बिताएं। आप परिवार से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण काम भी पूरा कर सकते हैं। अपने बच्चो को खिलाने या उनकी मनपसंद जगह पर पिकनिक के लिए ले जाएँ। अपने माता-पिता या बहन -भाइयों के साथ भी समय बिता सकते हैं। शाम को रोमांस और अन्तरंग मुलाकात के नाम कर दें। आप आज अपने पार्टनर की भावनाएं गहराई से टटोल सकते हैं। 
 
सिंह कैरियर और धन राशिफल
अवसाद और कठिनाइयाँ आज आपके कार्यस्थल पर आने के संकेत दे रही है , हालाँकि अगर आपने अपने पिछले अनुभवों से कुछ सीख ली है तो आप काफी आसानी से इनका सामना करने में सक्षम हो जाएंगे। अपने अतीत से ज्ञान लेना समय की आवश्यकता है। इस चीज़ का सही समय पर इस्तेमाल आपके करियर को काफी गति दे सकता है। आपको अपने निर्णय जल्दी लेने होंगे ताकि वह प्रभावी रहे सके। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »