29 Mar 2024, 18:56:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'धनु' राशि के जातकों का 22 मई 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 22 2020 12:09AM | Updated Date: May 22 2020 12:09AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आप पुराने विचारों को छोड़कर नए विचारों को अपना रहे हैं। आज कुछ अलग ना सोचें,इसका प्रभाव औरों पर अच्छा न पड़ेगा। कोई भी काम करने से पहले ये मूल्याकंन दुबारा कर लें कि आप वास्तव में चाहते क्या हैं। घरेलू जरूरतों को पूरा करने के लिए नया वाहन और दूसरी चीजें खरीदने हेतु समय उपयुक्त है। 
 
धनु स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आपको यह बात बहुत ध्यान देकर समझने की आवश्यकता है कि आपका स्वास्थ्य आपकी संपत्ति है और आपको इसका बहुत ध्यान रखना है। आज स्वास्थ्य सम्बन्धी कोई कार्यक्रम,कोई खेल या कोई अभ्यास –कक्षा शुरू करने के लिए बहुत अच्छा दिन है। तैराकी या पानी सम्बन्धी कोई अन्य कार्यकलाप विशेष लाभकारी होंगे। अगर आप आज स्वास्थ्य सम्बन्धी कोई कार्यक्रम शुरू करते हैं तो उसकी सफलता की संभावनाएं अधिक होंगी। 
 
धनु प्यार और संबंध राशिफल
आप अपने पार्टनर की किसी काम/ भाव –भंगिमा से आश्चर्यचकित रह जायेंगे। अगर आप अन्तरंग डिनर आदि पर जाते रहे हैं तो आज भी ऐसे ही एक मजेदार लेकिन पारिवारिक डिनर पर जा सकते हैं जिसमे सारे परिवार को एक साथ होने का मौका मिल सकता है। अगर आप सिंगल हैं तो इस काम/ भाव –भंगिमा से आपको उनके बारे में नई बातें जाने और इसके आधार पर भविष्य का फैसला लेने में मदद मिलेगी। 
 
धनु कैरियर और धन राशिफल
शिक्षण, लेखन, पत्रकारिता और साहित्य में लगे हुए लोग आज अपने कैरियर में बड़ी सफलता का आनंद ले सकते हैं और आपको अपनी उपलब्धियों के लिए सम्मानित भी किया जा सकता है। आज का दिन शैक्षिक संस्थानों और निर्माण के कारोबार में निवेश के लिए उपयुक्त है। सामान्य रूप से आपको पिछले कुछ दिनों के तनाव को पीछे छोड़ कर एक शांत दिन का आनंद मिलेगा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »