24 Apr 2024, 20:35:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

अपने घर के बाहर लगाएं ये खास पौधा, जिदंगी हो जाएगी खुशहाल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 21 2020 12:14AM | Updated Date: May 21 2020 12:14AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

1. शमी का पौधा घर के मेन गेट पर दोनों ओर लगाने से घर में किसी भी प्रकार की नेगेटिव एनर्जी का प्रवेश नहीं होता।
2. शनि के दोष और दुर्भाग्य दूर करने के लिए शमी के पौधे के सामने नियमित रूप से सरसों के तेल का दीपक लगाएं। इसके लिए मिट्टी के दीपक का प्रयोग करना शुभ होता है। 3. प्रतिदिन सूर्यदेव की ओर मुख करके शमी के पौधे में पानी डालने से शनि का प्रकोप कम होता है और व्यक्ति के जीवन की सभी बाधाएं और बुरा समय दूर हो सकता है।
4. शनिदेव के साथ ही यह भगवान श्रीगणेश को भी विशेष रूप से प्रसन्न करता है। इसलिए गणेशजी की पूजा में हरी दूर्वा के अलावा शमी की पत्तियों का प्रयोग भी किया जाता है।
5. किसी जरूरी काम या यात्रा पर जाते समय शमी को प्रणाम करके निकलना शुभ फलदायक होता है। ऐसा करने से काम में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं और सफलता की संभावनाएं बढ़ती हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »