16 Apr 2024, 12:58:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

अपने बर्थडे के दिन भूलकर भी न करें ये काम, वरना मिलेगा अशुभ फल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 19 2020 12:25PM | Updated Date: May 19 2020 12:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आजकल जमाना बदल गया है। जिस तरह पहले के जमाने में लोग बच्चे के जन्म के समय केवल एकबार ही कुछ कार्यक्रम करते थे। वही अब लोग हर साल उसका जन्मदिन बनाने लगे है। किन्तु क्या आप जानते है कि जन्म दिवस के दिन आप अनजाने में कुछ ऐसे कार्य कर जाते है जिसके कारण आपको सम्पूर्ण वर्ष परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।  

1. अक्सर ऐसा होता है कि आप अपने जन्मदिवस पर अपने घर के बड़े सदस्यों को भूल जाते है। उनका आशीर्वाद लिए बिना ही अपना जन्म दिवस मनाते है. ऐसा करना उचित नहीं होता है।

2. आपको अपने जन्म दिन पर प्रातः उठकर स्नान करने के पश्चात अपने ईश्वर को याद करना न भूलें इनके आशीर्वाद से आपका सम्पूर्ण वर्ष मंगलमय होगा।

3. आप अपने जन्म दिन पर किसी जीव की हत्या न करें क्योंकि यह दिन आपकी ख़ुशी का दिन होता है जिसे किसी जीव की हत्या करके दूषित नहीं करना चाहिए। आप अपने जन्म दिन पर किसी प्रकार के मांसाहार का सेवन न करें क्योकि इससे जीव की हत्या होती है और इसका पाप आपके सिर आता है।

4. आपको अपने जन्म दिन पर अपने बाल और नाखून नहीं काटना चाहिए क्योंकि हमारे शास्त्रों में कहा गया है की इस दिन नाखून और बाल काटने से आपकी आयु कम होती है। इसलिय इस काम से बचना चाहिए।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »