26 Apr 2024, 05:09:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

कभी नहीं बताना चाहिए खुद से जुड़े यह राज, वर्ना जीवनभर...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 19 2020 12:16AM | Updated Date: May 19 2020 12:17AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

खुद का अपमान
चाणक्य का मानना है कि खुद का अपमान किसी को नहीं बताना चाहिए इसे गुप्त ही रखें तो बेहतर होगा क्योंकि लोग यदि आप के अपमान के बारे में जानेंगे तो आपका मजाक ही बनाएंगे इस दुनिया में बहुत ही कम ऐसे लोग हैं जो आपकी कदर करते हैं अधिकतर लोग एक-दूसरे से ईर्ष्या ही करते हैं।
 
धन की हानी
चाणक्य के अनुसार धन की हानि होने पर इसके बारे में किसी को नहीं बताना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति की मान-प्रतिष्ठा नष्ट होती है। लोग उस व्यक्ति का मान-सम्मान नहीं करते। कुछ लोग मदद करने की अपेक्षा उसका मजाक उठाते हैं इसलिए इस बात को गुप्त रखना चाहिए।
 
अपने घर की बाते
चाणक्य के अनुसार अपने घर से जुड़ी कोई भी बातें किसी अन्य व्यक्ति से साझा ना करें ऐसा करने से आपके घर में अत्यधिक कलेश हो सकता है। विशेषकर पुरुष को अपनी पत्नी के चरित्र से संबंधित कोई बात किसी के सम्मुख नहीं करनी चाहिए। ऐसा करने से पुरुष की मान-प्रतिष्ठा नष्ट हो जाती है और उसे भविष्य में कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »