26 Apr 2024, 01:39:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

मनी प्लांट घर में रखते वक्त भूल कर भी न करें ये गलतियां, नहीं तो...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 19 2020 12:15AM | Updated Date: May 19 2020 12:15AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

1. मनी प्लांट को कहीं भी रख देने से आपको उसका पूरा लाभ नहीं मिलेगा। इसका पूरा फायदा आपको मिले इसके लिए जरूरी है कि आप सही दिशा में इसे रखें। वास्तु के अनुसार मनी प्लांट को उत्तर-पूर्व दिशा में ही रखना चाहिए।
 
2. मनी प्लांट तेजी से बढ़ता है। जैसी ही ये बढ़ता है तो इसकी लताएं फैलती जाती हैं। ऐसे में इस बात का ख्याल रखिए कि मनी प्लांट की लताएं जमीन से दूर ही रहें। इन्हें आप किसी रस्सी की सहायता से ऊपर की तरफ बांध दें ताकि बेल रस्सी के सहारे ऊपर की तरफ बढ़ती रहे। ऊपर की तरफ बढ़ती हुई लताएं तरक्की का प्रतीक होती हैं। मनी प्लांट को लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है। इसीलिए मनी प्लांट का जमीन को छूना उनका अनादर होता है।
 
3. मनी प्लांट को भूलकर भी प्लास्टिक में नहीं लगाना चाहिए। वास्तु के अनुसार इस प्लांट को हमेशा कांच या फिर मिट्टी के गमले में ही लगाना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि ये दोनों ही चीजें शुद्ध होती हैं। जबिक प्लास्टिक रिसाइकिल होती है।
 
4. कई लोग मनी प्लांट को छत पर रख देते हैं। अगर आपने भी छत पर रखा हुआ है तो उसे वहां से हटा दीजिए। मनी प्लांट इंडोर प्लांट है। इसे घर के अंदर ही रखिए। वास्तु के अनुसार इसमें मां लक्ष्मी का वास होता है। घर के अंदर इस प्लांट को रखने से धन में वृद्धि होती है।
 
5. कभी भी अपने घर में लगे मनी प्लांट को दूसरों को नहीं देना चाहिए। ऐसा करने से आपके घर की लक्ष्मी दूसरे के घर चली जा सकती है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »