29 Mar 2024, 12:34:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'धनु' राशि के जातकों का 19 मई 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 19 2020 12:06AM | Updated Date: May 19 2020 12:06AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आप अपने दोस्त की गलती की जिम्मेदारी खुद लेने पर तुले हुए हैं ,लेकिन इसके नतीजों के बारे में भी सोच लें। किसी कानूनी पचड़े में भी पड़ सकते हैं। कोई ऐसी घटना होगी जो आपको कभी ना भूलने वाला सबक देगी। कुछ अलग दिखें,कपड़े या अपना बाल बनाने का तरीका बदल लें। 
 
धनु स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आज का दिन कोई नया स्वस्थ्य सम्बन्धी कार्यक्रम शुरू करने के लिए बहुत अच्छा है। अपने खाने का विशेष ध्यान रखें और आज से नियमित रूप से एक्सरसाइज शुरू करें जिसकी आप हाल –फिलहाल उपेक्षा करते आ रहें हैं। आपको यह समझना बहुत जरूरी है कि अच्छी मानसिक सेहत के लिए स्वस्थ शरीर का होना बहुत आवश्यक है। नई योग क्लास में हिस्सा लें या दूसरी रिलैक्स करने वाली तकनीक अपनाएँ ,आपके जीवन में अब इनकी खासी आवश्यकता है। 
 
धनु प्यार और संबंध राशिफल
आपको इस समय और इस स्थिति में अपने पार्टनर के भावनात्मक सहारे की बहुत जरूरत है लेकिन शायद दूर रहने के कारण या कुछ अन्य कारणों की वजह से वे आपसे दूर हैं। आपकी बहुत सारी कोशिशों के बावजूद भी मिल पाने की कोई स्थिति नही बन पा रही। कोशिश करते रहें और बहुत जल्दी आपको अपने पार्टनर के साथ रहने में सफलता मिलेगी। 
 
धनु कैरियर और धन राशिफल
आज आपको अपनी आय और व्यय का संतुलन करना मुश्किल होगा। आज अपनी आय की वृद्धि के लिए एक दूसरी नौकरी की तलाश शुरू करने के लिए भी ये सबसे अच्छा दिन है। आपको अपनी पसंद के हिसाब से कुछ कार्य मिल सकता है और यह अगले कुछ वर्षों में आपके प्राथमिक कार्य बनने की क्षमता रखता है। इस बीच आपको अपनी जीवन शैली को बनाए रखने के क्रम में कुछ खर्चो के साथ संतुलित रहना होगा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »