16 Apr 2024, 22:48:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'वृषभ' राशि के जातकों का 19 मई 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 19 2020 12:02AM | Updated Date: May 19 2020 12:03AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आज का दिन सृजनात्मक प्रवृति के लोगों के लिए बहुत अच्छा साबित होगा। आपके हुनर और कार्यों दोनों की ही प्रशंसा होगी। अपने कार्य के लिए धन प्राप्ति भी संभव है। अगर आप विद्यार्थी हैं तो आपके लिए समय अच्छा है और परीक्षा से डरने के स्थान पर उसका सामना करना बेहतर होगा। 

 

वृषभ स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल

आप अपने रूटीन को बदलने के बारे में सोच रहें हैं। लेकिन अच्छी तरह से सोचे बिन इसे न बदलें। आप भविष्य के बारे में सोचते हुए अपने वर्त्तमान को भुला देते हैं। इससे बचें। अपनी वर्तमान जीवनशैली में फिलहाल कोई बदलाव न करें,उस का मजा लें। अगर आप अकेले रह रहें हैं तो आपकी सेहत पूरी तरह आपके हाथों में है। 

 

वृषभ प्यार और संबंध राशिफल

आज का दिन कुछ बातों को स्पष्ट करने और छिपी हुई बातों को सामने लाने के लिए बिलकुल उपयुक्त है। बातों को स्पष्ट करना एक ऐसी जरूरत है जिसे आप टालते रहे हैं। इससे आपके सम्बन्ध में पारदर्शिता आएगी और नई ताजगी मिलेगी। दिन के आखिर में शाम तक प्रिय की ओर से रोमांटिक मूड का तोहफा मिल सकता है। 

 

वृषभ कैरियर और धन राशिफल

आप बहुत ही आराम से संवाद स्थापित कर रहे है , लेकिन कुछ लोग इसमें अड़चन डाल सकते है और उनके हस्तक्षेप की वजह से एक बहुत ही नाटकीय दृश्य आपके कार्यालय में पैदा हो सकता है। आपका दृष्टिकोण संगठन के लाभ के खिलाफ माना जाएगा , इसलिए बेहतर है की एक कदम पीछे रखे , ताकि इसका असर दुसरो पर हो। इस बीच में अपने व्यक्तिगत विकास पर ध्यान दें।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »