18 Apr 2024, 08:06:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

बुध का राशि परिवर्तन - शनि की राशि छोड़कर मीन राशि में प्रवेश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 9 2020 12:11AM | Updated Date: Apr 9 2020 12:12AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मेष
मेष राशि के जातकों के लिए बुध का राशि परिवर्तन 12वें भाव में हो रहा है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार कुंडली का यह भाव व्यय का भाव होता है। ऐसे में मेष राशि के जातकों के लिए यह परिवर्तन खर्चों में अत्याधिक व्यय के संकेत हैं। मानसिक तनाव बढ़ेगा जिसे वाद विवाद होने की संभावना है।
वृष
वृष राशि के जातकों के लिए बुध का मीन राशि में गोचर आपको लाभ दिलाएगा। नौकरी में तरक्की और व्यापार में मुनाफा हो सकता है। अपने वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त हो सकता है।
मिथुन
आपको बुध का गोचर सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपके काम की चारो तरफ प्रशंसा होगी। आप अपने प्रतिद्वंदियों का डटकर सामना करेंगे। परिवार के सदस्यों और दोस्तों का साथ मिलने से आपके रुके हुए काम पूरे होंगे।
 कर्क
यह गोचर आपके लिए शुभ नहीं है। आपको कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। किसी से वाद-विवाद बढ़ने से मानसिक परेशानी बढ़ेगी।
सिंह
सिंह राशि के जातकों के लिए बुध का मीन राशि में गोचर शुभ फलदायी रहने वाला होगा। धन लाभ होगा। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। किसी नई योजना में सफलता प्राप्त करने के प्रबल संकेत दिखाई दे रहा है। यह समय आपके पक्ष में खड़ा हुआ दिखाई देता है। मौके का फायदा उठाएं।
कन्या
कन्या राशि के स्वामी स्वयं बुध हैं। कन्या राशि के जातकों के लिए समय मिला-जुला रहने वाला है। सेहत अच्छी रहेगी। धार्मिक कार्यों में भाग लेंगे।
तुला 
आपके लिए परेशानी भरा समय है। आपके काम अटकेंगे। धैर्य के साथ ही किसी काम को पूरा करें वरना मुसीबतों का सामना करना पड़ सकता है।
 वृश्चिक
जल्दबाजी में कोई भी फैसला लेने से बचें। आपके अटके हुए काम बुध के मीन राशि में गोचर से पूरे होंगे। परिवार में सुख-शांति रहेगी।
धनु
बुध का मीन राशि में परिवर्तन धनु राशि के जातकों के लिए अनुकूल परिणाम लेकर आ सकता है। सुख-समृद्धि में वृद्धि होने के आसार हैं। सफलता मिलने के खास संकेत हैं।
 मकर
आपको कोई बड़ी सफलता मिल सकती है जिसका इंतजार आपको काफी समय से था। आपको सभी का साथ मिलने से आपके सभी कार्य संपन्न होंगे।
कुंभ
बुध के कुंभ को छोड़कर मीन राशि में जाने से पिछले कापी समय से चली आ रही समस्या समाप्त होगी। जीवन में पहले जैसे सुख-शांति फिर से वापस आएगी।
 मीन
25 अप्रैल तक बुध आपकी राशि में ही रहेंगे। यह आपके लिए शुभ रहने वाला है। लाभ पाने के प्रबल संकेत हैं। खर्चों में बढ़ोतरी होने के संकेत हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »