29 Mar 2024, 16:42:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

मंगल बदल रहा है राशि, इस राशि को मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 6 2020 12:22AM | Updated Date: Apr 6 2020 12:22AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मेष राशि
इस राशि के लिए मंगल शुभ फल देने वाला रहेगा। मंगल इस राशि का स्वामी है। इन लोगों के कार्यों में गति आएगी। पिता से लाभ मिलेगा। जमीन से संबंधित काम पक्ष के रह सकते हैं।
वृष राशि
आपके लिए नवम मंगल भाग्योदय करने वाला रहेगा। जरूरी काम समय पर पूरे होंगे और घर-परिवार में प्रसन्नता बनी रहेगी।
मिथुन राशि
इन लोगों के लिए मंगल अष्टम रहेगा, इस वजह से आना वाला समय पक्ष का नहीं रहेगा। पैरों में दर्द हो सकता है, अनजाना भय बना रहेगा। धैर्य से काम करें।
कर्क राशि
आपके लिए ये ग्रह सप्तम रहने वाला है। जीवन साथी की ओर से सहयोग मिलेगा, प्रसन्नता बनी रहेगी। अविवाहित लोगों का विवाह हो सकता है।
सिंह राशि
इस राशि के लोगों को ब्लड प्रेशर से संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। जमीन से संबंधित विवाद हो सकता है। शत्रु नाश होगा।
कन्या राशि
आपके लिए मंगल सुख देने वाला रहेगा। संतान की वजह से सुख बढ़ेगा। नौकरी में तरक्की मिल सकती है। समय शुभ रहेगा।
तुला राशि
मंगल का राशि परिवर्तन माता के लिए कुछ चिंताजनक हो सकता है। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कार्यों में सावधानी बनाए रखें।
वृश्चिक राशि
इन लोगों के लिए मंगल तीसरे स्थान पर रहेगा। आपका पराक्रम श्रेष्ठ रहेगा। भाई से सहयोग मिलेगा और कार्यों में सफलता मिल सकती है।
धनु राशि
घर-संपत्ति में वृद्धि होगी। धन लाभ मिल सकता है। आने वाला समय आपके लिए कोई उपलब्धि लेकर आएगा।
मकर राशि
इस राशि के लिए मंगल प्रथम स्थान पर रहेगा, जिससे इन्हें नौकरी में लाभ मिल सकता है। धन-संपत्ति में वृद्धि हो सकती है।
कुंभ राशि
मानसिक तनाव बढ़ सकता है। व्यय में वृद्धि हो सकती है। धैर्य बनाए रखें, निकट भविष्य में समय पक्ष का हो जाएगा।
मीन राशि
इन लोगों के लिए मंगल ग्यारहवें स्थान पर रहेगा। इस वजह से इन लोगों को जमीन से लाभ हो सकता है। समय अच्छा रहेगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »