23 Apr 2024, 21:08:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

इन 3 राशि वालों के लिए सबसे खराब रहेगा 2020

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 3 2020 12:08AM | Updated Date: Apr 3 2020 12:09AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कर्क राशि 
कर्क राशि वाले लोगों के लिए वर्ष 2020 मुश्किलों से भरा रहेगा। इस वर्ष आपके कई सारे दुश्मन बन सकते हैं। खासतौर पर बिजनेस के मामले में स्थिति बेहद चुनौतीपूर्ण रहेगी। लेकिन आप अपने कार्य कुशलता से सभी चुनौतियों का डटकर सामना करें और अपने कार्यों को पूरा करें। इस समय आप को सतर्क रहने की आवश्यकता है। दुश्मन आपके कार्यों पर नजर टिकाए हुए हैं। वह आपकी एक गलती का पूरा फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। आप अपनी कुछ सीमाएं तय करें वर्ष 2020 में आपके साथ बहुत कुछ नया और अद्भुत होने वाला है। लेकिन आप पूरी हिम्मत के साथ अपनी सभी समस्याओं का हल ढूंढने की कोशिश करें और उनका सामना करें। आपके लिए बेहतर यही होगा कि इस वर्ष किसी पर भरोसा ना करें अन्यथा लोग आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। किसी से भी कुछ शेयर ना करें तो अच्छा होगा।
 
तुला राशि
तुला राशि वाले लोगों के लिए यह वर्ष भावनात्मक कठिनाइयों से जुड़ा रहेगा। आपको प्यार और भावना से भरे इस वर्ष में कई तरह के अनुभव की प्राप्ति होगी। यह वर्ष आपको एहसास कराएगी कि आप कितने मजबूत हैं और आप किस हद तक चीजों को संभाल सकते हैं। इस वर्ष आपको पूरी तरह से दृढ़ता से काम लेना होगा। किसी तरह के दबाव में ना आए और जो भी करें पूरे मन से करें। इस वर्ष आपको गलत चीजों का एहसास तुरंत हो जाएगा। जल्दबाजी में फैसला करने से बचें। सही समय पर अपना पक्ष रखें तभी आपको फायदा होगा।
 
मेष राशि
मेष राशि वाले लोगों के लिए यह वर्ष अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण रहेगा। क्योंकि आपकी राशि में मकर प्रवेश कर चुका है और जब यह आपकी राशि में प्रवेश करता है तो, आपका समय दुर्भाग्यपूर्ण हो जाता है। इस वर्ष आपको किस्मत का सहयोग नहीं मिलेगा। मेष राशि वाले लोग इस साल जो भी काम करेंगे, उसमें उन्हें सफलता आसानी से नहीं मिलेगी। पूरे वर्ष आपको निराशाओं का सामना करना पड़ेगा। लेकिन हिम्मत न हारें
मेहनत करते रहें।
 
मेष राशि वाले लोग इस वर्ष जिस भी प्रोजेक्ट में कार्य करेंगे, वह शुरू में ही खराब हो जाएगा। जो आगे चलकर आपके लिए चुनौतीपूर्ण हो सकती है। असफलताओं से बचने के लिए आप कई तरह के प्रयास करेंगे, लेकिन आपका कोई भी तरीका आपको सफल नहीं बना पाएगा। इस वर्ष आपको धैर्य रखने की आवश्यकता है। आप मेहनत करते रहे, सब ईश्वर पर छोड़ दें। हनुमान जी का ध्यान लगाए आपको अपनी परेशानियों से राहत मिल सकती है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »