29 Mar 2024, 01:33:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

3 राशियों के लिए अशुभ है अप्रैल का महीना, कहीं आपकी राशि तो...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 2 2020 12:14AM | Updated Date: Apr 2 2020 12:15AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मेष
आर्थिक दृष्टिकोण से अप्रैल का महीना आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा. शनि की दशम भाव में स्थिति आपको व्यापार में लाभ देगी। पकी आमदनी में वृद्धि निश्चित तौर पर देखी जाएगी. सूर्य बारहवें भाव में रहकर आपके खर्चों को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएगा। अब तक चली आ रही धन की समस्या दूर हो सकती है। 
 
वृषभ
इस महीने आप धन खर्च करने में थोड़ी कंजूसी दिखा सकते हैं. दैनिक आमदनी में भी वृद्धि होगी. जो लोग व्यापार करते हैं, उन्हें अपने पार्टनर के माध्यम से अब अच्छा धन कमाने का मौका मिलेगा और उनके व्यापार में वृद्धि होगी। अप्रैल का महीना आपकी आर्थिक स्थिति को और बेहतर बनाने के लिए कुछ नए अवसर लेकर आने वाला है।
 
मिथुन
आर्थिक तौर पर कुछ चुनौतियां इस महीने आपकी प्रतीक्षा कर रही हैं। महीने की शुरुआत से ही शुक्र आपके बारहवें भाव में स्थित रहेगा, जिसकी वजह से आपके खर्चों में बढ़ोतरी होगी। आपको अपने खर्च पर अंकुश बनाए रखना होगा, क्योंकि अष्टम भाव में ग्रहों की स्थिति आर्थिक स्थिति के लिए चुनौती का संकेत दे रही है।
 
कर्क
मंगल की स्थिति के कारण आपको व्यवसायिक रूप से अच्छे परिणाम मिलेंगे और व्यापार में अच्छा खासा लाभ हो सकता है। बृहस्पति भी इसमें अच्छा योगदान देगा और आपकी आमदनी को बढ़ाने में सहायक सिद्ध होगा, लेकिन बारहवें भाव में उपस्थित राहू खर्चों में वृद्धि भी करता रहेगा। शुक्र पूरे महीने आपको उत्तम धन प्राप्ति के योग बनाएगा और आपको सभी प्रकार की आर्थिक समस्याओं से दूर रखेगा।
 
सिंह
बुध की सप्तम भाव में स्थिति आपके व्यापार को काफी उन्नत बनाएगी और आपको अच्छा धन लाभ कराएगी। इस महीने आपको अनेक ऐसी योजनाएं प्राप्त होंगी, जो आपके लिए दीर्घकालीन लाभ का मार्ग प्रशस्त करेंगी और केवल इतना ही नहीं आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती भी देंगी। इस महीने आपके खर्चे पहले की तुलना में अधिक होने वाले हैं। 
 
कन्या
इस महीने आपको अच्छे धन प्राप्ति का अवसर मिलेगा। सूर्य के अष्टम भाव में गोचर करने से आपको सरकारी क्षेत्र से संबंधित समस्याएं और कर भुगतान का सामना करना पड़ सकता है। महीने की शुरुआत में कुछ खर्चे अवश्य रहेंगे, लेकिन पहले हफ्ते के बाद से आगे की स्थिति खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखेगी और आपको कोई बहुत बड़ी समस्या आर्थिक तौर पर झेलनी नहीं पड़ेगी। 
 
तुला
इस महीने के अंत में आपको कोई प्रॉपर्टी खरीदने में सफलता मिल सकती है। महीने के मध्य में सूर्य का गोचर सप्तम भाव में होने से व्यापार की स्थिति बेहतर बनेगी और व्यापारिक रूप से आपको अच्छा खासा लाभ हो सकता है। उससे पहले थोड़े खर्चे रहेंगे, जिन पर आपको ध्यान देना होगा। शुक्र की अष्टम भाव में स्थिति आपसे गुप्त रूप से खर्चे करवाएगी, जिस पर नियंत्रण रखना आवश्यक होगा। आपके खर्चे पारिवारिक जरूरतों को पूरा करने पर अधिक होंगे। कुल मिलाकर कहा जाए तो अप्रैल का महीना आपकी आर्थिक स्थिति के लिए मिलाजुला रहने की
संभावना है।
 
वृश्चिक
आर्थिक स्थिति पर नजर डालें तो केतु की उपस्थिति आपके दूसरे भाव में होने से धन संबंधी मामलों में कुछ परेशानी रहेगी और आपको आर्थिक हानि होने की संभावना भी रहेगी। इसलिए अपने धन को सोच समझकर खर्च करें। इस दौरान धन का निवेश करना अधिक अनुकूल नहीं है और अगर बहुत आवश्यक परिस्थितियों में आपको निवेश करना भी पड़े तो, किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेकर ही ऐसा करें।
 
धनु
मंगल, शनि और बृहस्पति की दूसरे भाव में स्थिति जहां आपके स्वास्थ्य को कमजोर कर सकती है, लेकिन वहीं आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में काफी हद तक आपकी मदद करेगी और इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रहने वाली है। छठे भाव में बैठा हुआ शुक्र आपके खर्चों को बढ़ाता रहेगा और आप अपनी सुख-सुविधाओं पर काफी हद तक खर्च करेंगे, लेकिन इसके बावजूद भी आपकी आमदनी अधिक रहने से आपको कोई बड़ी चुनौती पेश नहीं आएगी।
 
मकर
अप्रैल महीने के दौरान आपकी आर्थिक स्थिति पर नजर डाली जाए तो यह पता चलता है कि आर्थिक मोर्चे पर यह महीना आपके लिए काफी बेहतर रहेगा, क्योंकि ग्रहों की स्थिति जहां एक ओर कुछ खर्चे बनाए रखेगी, वहीं दूसरी ओर आपको धन प्राप्ति का मार्ग भी सुझाती रहेगी। इसकी वजह से आप अपने खर्चों से भी पार पा लेंगे और एक अच्छी आर्थिक स्थिति का आनंद लेंगे। 
 
कुंभ
ग्यारहवें भाव का केतु भी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देगा, लेकिन बृहस्पति, मंगल और शनि की बारहवें भाव में स्थिति आपके खर्चों में इतनी वृद्धि कर देगी कि आपकी आमदनी कम पड़ जाएगी और आप आर्थिक रूप से समस्याओं में घिर सकते हैं। यह अधिक खर्चे आपकी आर्थिक स्थिति पर बोझ बन सकते हैं। इस प्रकार आपके लिए यह महीना मिलाजुला असर लेकर आएगा। 
 
मीन-
आर्थिक दृष्टिकोण से देखें तो यह महीना काफी अच्छा रहेगा और धन के मामले में आप काफी भाग्यवान साबित होंगे, क्योंकि भाग्य का भी आपको पूरा समर्थन मिलेगा। आपकी योजनाएं चल पड़ेंगी और जो भी आपने विचार मन में लिए थे, जिससे कि आपको धन प्राप्त हो सकता था, वे सभी विचार कार्य रूप में परिणत होंगे और आप को उनसे धन की प्राप्ति होने लगेगी। इस दौरान आप एक से अधिक माध्यमों से धन अर्जन की उम्मीद कर सकते हैं और यह समय काफी बेहतर रहने वाला है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »