19 Apr 2024, 06:43:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'सिंह' राशि के जातकों का 01 अप्रैल 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 1 2020 12:10AM | Updated Date: Apr 1 2020 12:10AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ऐसी स्थितियां आ सकती हैं जो आपको बिना सोचे काम करने के लिए उकसायें। यह सही समय है जब आपको सब कुछ अपने नियंत्रण में रखकर युद्ध स्तर पर काम करना है। अपने बच्चों या छोटे बहन भाइयों के लिए सुरक्षात्म्क रवैया अपनाएँ। आप बहुत अच्छी तरह सामाजिक गतिविधियों में शामिल होंगे और यहां आपका बहुत अच्छा स्वागत होगा। 
 
सिंह स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आप बाहर से तो शांत स्वभाव के आदमी हैं लेकिन अन्दर से आप भावनाओं के तूफ़ान में फंसे रहते हैं। आपका शरीर भी अब इसी पैटर्न पर काम करता है और आपको कई बार ऐसी शारीरिक समस्याओं का सामना करना पड सकता है जिसके लक्षण आपने कभी पहले नही देखे। इसका सबसे अच्छा समाधान यही है कि जब तक आप अपने नजदीकी डॉक्टर के पास नही जाते तब तक अपने शरीर को संतुलित करने के लिए खूब सारा पानी पीयें। 
 
सिंह प्यार और संबंध राशिफल
आज आपकी किसी से रोमांटिक मुलाकात हो सकती है हालाँकि मामला आगे बढ़ने में आपकी और आपके पार्टनर की कुछ अपरिपक्वता आड़े आएगी। अपने पार्टनर के पिछले समय को लेकर असुरक्षित महसूस न करें और अपने बीच में अविश्वास की भावना न आने दें। अगर बहाव के साथ शांति से चलेंगे तो अपने पार्टनर के साथ मजबूत रिश्ता बना पायेंगे। 
 
सिंह कैरियर और धन राशिफल
जो लोग अध्ययन में कार्यरत हैं , उनकी मेहनत का फल पाने के लिए ये एक अच्छा समय है। यही चीज़ काम कर रहे पेशेवरों के लिए भी लागू होती है। सफलता और प्रशंसा आपको मिल सकती हैं। लेकिन अगर आपने कोई निवेश किया है तो उसमे आपको नुकसान हो सकता है , इसलिए निवेश की योजना को आज ठंडे बस्ते में डाल दे और शुभ समय का इंतजार करे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »