29 Mar 2024, 07:00:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

अप्रैल महीने का पहला हफ्ता इन 3 राशियों के लिए बेहद...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 30 2020 12:30AM | Updated Date: Mar 30 2020 12:30AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मेष राशि 
इस सप्ताह पिता और बड़ों के आशीर्वाद से लाभ होगा। मन में थोड़ी उदासी और हीन भावना हावी रह सकती है। उपहार और धन की प्राप्ति होगी। प्रभावशीलता बनी रहेगी। इस सप्ताह जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे आयें, लाभ मिलेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा, परंतु अतिरिक्त जिम्मेदारी भी मिल सकती है। बच्चों से संबंधित आपको कोई सुखद समाचार मिलेगा। अपने प्रेमी पर अपनी इच्छा थोपने की कोशिश से बचें। अपने साथी के प्रति उदार व्यवहार रखें। विद्यार्थियों को रोजगार या उच्च शिक्षा से जुड़े अध्ययन में बहुत अच्छी सफलता मिलेगी। अधिक वसा वाले भोजन से दूर रहें। पेट का ध्यान रखें। अपच की समस्या हो सकती है।
वृषभ  
इस सप्ताह वृषभ राशि के जातकों के आत्म बल में वृद्धि होगी। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। आपके अंदर थोड़ी-सी भी नकारात्मकता अवसाद का कारण बन सकती है। इस सप्ताह आपके सामने बहुत कम काम होगा या जो भी काम होगा, वह बहुत आसानी से और जल्दी पूरा हो जाएगा। बड़ों से आशीर्वाद मिलेगा। मित्रों से आपको फायदा हो सकता है। प्रेम संबंधों में बड़ा बदलाव हो सकता है। पुराने प्रेम संबंध समाप्त हो सकते हैं। बिजनेस और नौकरी में कठिन परिस्थितियां बन सकती है। इस सप्ताह वृषभ राशि वाले सेहत के लिहाज से जरा संभलकर रहें।
मिथुन  
मिथुन राशि के लोगों को इस सप्ताह नकारात्मक नतीजे मिलेंगे। अध्यात्म से जुड़ेंगे। इस सप्ताह आप पारिवारिक मामलों की ओर ध्यान देंगे और इससे आपको कुछ ऐसी नई बातें समझने का अवसर भी मिलेगा। आय से अधिक खर्च रहने से कर्ज की स्थिति बन सकती है। भावुकता पर नियंत्रण रखें। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा। पार्टनर के साथ रिश्ते मधुर रहेंगे, गिफ्ट दे सकते है। आपके कारोबार में वृद्धि होगी। आपकी पैसों की स्थिति बहुत अच्छी रहेगी। मूत्र संबंधी विकारों के कारण कष्ट हो सकता है।
कर्क 
यह सप्ताह आपके लिए कुछ नई उपलब्धियों वाला हो सकता है। हालांकि, कुछ परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है। व्यक्ति विशेष का सहयोग मिलेगा। घर मे किसी बुजुर्ग की तबीयत खराब होने से आप तनाव में जा सकते हैं। कोई व्यक्ति आपकी योजनाओं को बिगाड़ने की कोशिश कर सकता है। व्यापारी वर्ग के लिए समय अनुकूल नहीं है। प्रेमी या जीवनसाथी के साथ आपके संबंधों में गहरी आत्मीयता और भावुकता रहेगी।  आपकी रचनात्मक प्रतिभा खुलकर सामने आएगी। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। आपको सिरदर्द और पीठ में दर्द की शिकायत रह सकती है।
सिंह 
स्त्री जाति के कारण अपमानित होने की आशंका है। धनहानि होगी। आप कुछ मामलों में आलोचना कर सकते हैं और अपने आसपास की हर चीज में गलतियां निकालेंगे। आने वाले दिनों में कोई बड़ी खुशखबरी मिलने के योग बने हुए हैं। यश, सम्मान बढ़ेगा। आय से ज्यादा खर्च होगा जिस कारण आपको थोड़ी चिंता हो सकती है। आपको कॉन्फिडेंस की कमी महसूस हो सकती है। इस सप्ताह आपके प्रेम संबंध बनते-बिगड़ते रहेंगे। बैंकिंग और मीडिया से जुड़े जातक अपनी मेहनत से अपने उच्चाधिकारी को प्रसन्न करेंगे। तनाव ज्यादा रह सकता है। सहज रहें, और अगर परेशानी ही महसूस हो, तो चिकित्सक से बात करें।
कन्या राशि 
आपका बुरे विचारों पर ध्यान ना देना ही अच्छा रहेगा। किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय को लेने से पहले आपको उसके बारे में गहराई से विचार करना होगा। आप अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए हर प्रयत्न करते हैं। अपने अंतरात्मा की आवाज पर कार्य करें। मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ करें, पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। बड़ों की सलाह फायदेमंद साबित होगी। आपके प्रिय का मूड कुछ उखड़ा-उखड़ा हो सकता है। इसलिए अपने तेज-तर्रार रवैये पर थोड़ी लगाम लगाएँ। इस सप्ताह आपकी आमदनी के स्रोत में अवरोध उत्पन्न हो सकता है। इस सप्ताह आप अपनी कड़ी मेहनत के बूते अपने साथियों से एक सीढ़ी आगे निकलने में सफल रहेंगे।
तुला राशि  
घर-परिवार से धन दौलत प्राप्त होगी। आप में से कुछ में साहस की कमी हो सकती है, बहुत अधिक चिंता या भय हो सकता है। अगर आप अच्छे कामों में थोड़ा समय लगाएँ, तो काफी सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। किसी गरीब व असहाय को दूध पिलावें एवं वस्त्र दान करें। आप अपने भविष्य के बारे में थोड़ा सोच-विचार कर सकते हैं। इस सप्ताह आपके प्रेम या दाम्पत्य संबंधों मे आशातीत सुधार होगा। करियर के मामले में इस सप्ताह आप किसी बड़ी सफलता की अपेक्षा न करें। सेहत के मामले में आपको संभलकर रहना होगा।
वृश्चिक राशि 
इस सप्ताह आपके सभी काम बेहतर तरीके से पूरे हो सकते हैं। आपके बड़े भाई का समर्थन आपके लिए कुछ मौद्रिक लाभ ला सकता है। कुछ टारगेट्स को पाने के लिए कठिन प्रयास करें, इसमें आप अपने पक्ष में परिणाम देखेंगे। इस सप्ताह अचानक अनावश्यक ख़र्चों की संख्या भी बढ़ जाएगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपका प्रभाव बढ़ेगा। प्रेमी अपने संबंधों की घोषणा अपने परिवार में कर सकते हैं। इस राशि के व्यापारियों और कारोबारियों को बड़ा नुकसान हो सकता है। स्कीन एलर्जी और गले में तकलीफ हो सकती है।
धनु राशि  
इस सप्ताह आप अपवाद वाली स्थिति में रहेंगे। कुछ घटनाक्रम बहुत तेजी से घट सकते हैं, आप इसके लिए तैयार नहीं रहेंगे। यदि अनावश्यक ख़र्चों को कंट्रोल नहीं किया गया तो आपको आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है। धैर्य पूर्वक किसी कार्य पर किया गया विचार बहुत फलदायी रहेगा। गरीब जरूरतमंद लोगों की मदद करें, माता रानी की आप पर कृपा करेगी। पार्टनर की तरफ से भरपूर प्यार मिलेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता रहेगी। इस सप्ताह नई नौकरी का प्रस्ताव मिलेगा या आपको कोई विचार सूझेगा। कार्य की अधिकता रहेगी। सेहत के लिहाज से सुबह योग करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
मकर
छात्रों को अधिक मेहनत करने की जरूरत होगी। पुरानी यादों से मुक्ति मिल सकती है। आप रिश्तों में डर और आशंका महसूस करेंगे। सरकारी कामों में आ रही बाधाएं बनी रहेंगी। आप स्वयं को दूसरों की बातों पर अपनी प्रतिक्रिया से बहुत ज्यादा प्रभावित न होने दें। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। दूसरों के कामों में दखल देने से बचें। आपको अपने प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी। रोमांस का अवसर भी मिलेगा। कारोबार में दूसरों से संपर्क करना फायदेमंद रहेगा। उधार लेन-देन से बचें। स्वास्थ्य नरम-गरम रहेगा। पैरों में दर्द हो सकता है। हल्का बुखार हो सकता है।
कुंभ 
 कुछ पुराने मामलों में आपको राहत मिल सकती है। जो लोग किसी से आर्थिक मदद की आस लगाए बैठे हैं, उनकी उम्मीद पूरी होने की संभावना है। समय अच्छा गुजरेगा, सप्ताह आपके अनुकूल है। भौतिक सुख की प्राप्ति होगी। मानसिक कठिनाइयां परेशान कर सकती हैं। बातचीत में संयत रहें। पैसों की स्थिति में आप सुधार करने की कोशिश करेंगे। प्रेमी या जीवनसाथी के साथ अपमानजनक मजाक से बच कर रहना होगा। कुंभ राशि वालों के लिए इस सप्ताह रोजगार के अवसर बहुत कम है। इस सप्ताह आप पेट और सिर-दर्द से परेशान हो सकते हैं।
मीन 
 इस सप्ताह आपके प्रयासों से आय में इजाफा होना संभव है। वित्तीय संकट तनाव का कारण हो सकता है। व्यापारिक सौदों में अपना पक्ष पूरे जोर के साथ रखें। भाई-बहनों के साथ संबंधो में मिठास बनी रहेगी। अध्यात्म की ओर आपकी रुचि बढ़ सकती है। क्रोध एवं आवेश की अधिकता रहेगी। पिता को स्वास्थ विकार हो सकता है। आप किसी नए काम की प्लानिंग कर सकते हैं । पति-पत्नी के बीच संबंध चरम पर रहेंगे। प्रेमियों के लिए भी समय अच्छा है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »