19 Apr 2024, 22:51:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'कुंभ' राशि के जातकों का 29 मार्च 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 29 2020 12:26AM | Updated Date: Mar 29 2020 12:26AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आज आप कुछ उलझे हुए से रहेंगे। आप कोई महत्वपूर्ण काम शुरू करने के लिए भी उतावले हैं। परन्तु आज प्रतीक्षा करना और कोई महत्वपूर्ण काम शुरू न करना ही ठीक होगा। शाम तक उलझन खुद कम हो जायेगी। दिन बाधारहित गुजरेगा। यात्रा कर सकते हैं ,सार्वजनिक परिवहन से देर हो सकती है। दूसरे विकल्प खुले रखें। 

कुंभ स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल

इससे पहले कि आप खुद पर अपने नए एक्सरसाइज कार्यकर्म या डाइट को लेकर अधिक सख्ती बरतें,पहले यह सुनिश्चित कर लें कि जो आप करने जा रहें हैं ,वह आपके लिए जरुरी भी है या नही। हो सकता है कि किसी और के तय किये हुए पैमानों के अनुसार कार्य करना आपके लिए फायदेमंद साबित न हो। अब समय आ गया है कि और किसी के कहने पर चलने की बजाय आप खुद अपनी जरूरतों और अपने व्यक्तित्व को ध्यान में रखते हुए अपना कार्यक्रम बनाएं। 

कुंभ प्यार और संबंध राशिफल

जो किसी के साथ सम्बन्ध में हैं उनके निजी जीवन में एक नया दौर आने वाला है। आप या तो शादी कर सकते हैं या लिव- इन में रहने की योजना बना सकते हैं। इन दोनों ही स्थितियों में आपको काफी निवेश करना पड़ेगा क्योंकि घर को रि –मॉडल करने की जरुरत होगी। जो अकेले हैं , उन्हें कोई अन्तरंग और मजेदार आदमी आज मिल सकता है। 

कुंभ कैरियर और धन राशिफल

आज आपको अपना कठोर और मजाकिया दृष्टिकोण को बदलने की जरूरत है, बेहतर होगा कि आप लोगों की भावनाओं से सम्बन्ध स्थापित करे और साथ ही साथ ये जानने की भी कोशिश करे कि वे क्या चाहते हैं और कौन सा रास्ता उन्होंने अपनाया है ! ध्यान देने योग्य बात ये है की आपको समझना होगा की चीज़े कैसे कार्य कर रही है बजाय की आप अपना तरीका अपने सहकर्मियों पर थोपे। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »