29 Mar 2024, 19:17:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

आपके प्रेम और दांपत्य जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 27 2020 1:59PM | Updated Date: Mar 27 2020 2:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मेष 
लव राशिफल प्रेम जीवन में खुशियां मिलेंगी। प्रिय से अपने मन की बातें करेंगे। शादीशुदा जातकों के दांपत्य जीवन में भी खुशियां आएंगी और प्रेम और रोमांस के मौके मिलेंगे।
वृष 
लव राशिफल दांपत्य जीवन जीने वाले लोगों को कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ेगा और ससुराल से झगड़ा हो सकता है। प्रेम जीवन जीने वालों के लिए भी दिन ज्यादा बढ़िया नहीं है, उन्हें भी सावधानी बरतनी होगी।
मिथुन 
लव राशिफल जो लोग प्रेम जीवन में हैं, उन्हें अच्छे नतीजे मिलेंगे। हालांकि मिलना संभव नहीं हो पाएगा। शादीशुदा जातकों को साथ में वक्त बिताने का पर्याप्त समय मिलेगा।
कर्क 
लव राशिफल दांपत्य जीवन में तनाव रह सकता है। जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है। उनकी भावनाओं को समझें। जो लोग प्रेम जीवन में भी हैं, उन्हें भी आज अपने प्रिय की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है।
सिंह 
लव राशिफल दांपत्य जीवन में तनाव में कमी मिलेगी। अगर जीवनसाथी से रिश्ते बिगड़ चुके हैं तो वे सामान्य होंगे। प्रेम जीवन जीने वाले लोगों को आज चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।
कन्या 
लव राशिफल दांपत्य जीवन में तनाव रहेगा। जीवनसाथी और आपके बीच तनाव की स्थिति पैदा हो सकती है। जो लोग प्रेम जीवन में हैं, उन्हें भी आज कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
तुला 
लव राशिफल प्रेम जीवन के लिहाज से आज का दिन बहुत अच्छा है। अपने प्रिय से दिल की बातें करेंगे। रोमांस का अवसर भी मिलेगा और जो लोग शादीशुदा हैं, उन्हें भी आज बेहतरीन नतीजे हासिल होंगे।
वृश्चिक 
लव राशिफल प्रेम जीवन के लिहाज से दिनमान ठीक-ठाक है। आज प्रियतम से रोमांसभरी बातें होंगी। जो लोग शादीशुदा हैं, उन्हें भी आज अच्छे नतीजे हासिल होंगे।
धनु 
लव राशिफल प्रेम जीवन के लिहाज से दिन सामान्य रहेगा। आज प्रियतम आपके ऊपर शक कर सकता है। उनके शक को दूर करें। दांपत्य जीवन में कुछ तनाव बना रह सकता है। विवाहोत्तर संबंध से दूर रहें।
मकर
लव राशिफल शादीशुदा जातकों का दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग आपको धन्य करेगा। वहीं प्रेम जीवन जीने वालों को भी आज अच्छे नतीजे प्राप्त होंगे। अपने रिश्ते के बारे में आप अपने घरवालों से चर्चा करेंगे।
कुंभ
लव राशिफल दांपत्य जीवन में तनाव कम होगा और आप खुशी-खुशी अपना जीवन व्यतीत करेंगे। प्रेम जीवन के लिए आज से आज का दिन कमजोर रहेगा। आपके खर्चे भी बढ़ेंगे और सेहत भी बिगड़ सकती है।
मीन 
लव राशिफल दांपत्य जीवन में जीवन साथी से किसी बात को लेकर आप की झड़प हो सकती है। प्रेम जीवन जीने वालों को भी आज हर कदम सावधानी से रखना चाहिए।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »