29 Mar 2024, 03:51:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'मकर' राशि के जातकों का 27 मार्च 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 27 2020 12:12AM | Updated Date: Mar 27 2020 12:12AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नकारात्मकता से भरे छली लोगों से दूर रहें।  ये आपको भी नकारात्मक बनाकर असफल कर देने की कोशिश में हैं जबकि आप अपनी मंजिल के बहुत करीब हो।  शांति के लिए आज अपना अधिकतर समय परिवार के साथ घर पर बिताएं और सारा बाकी काम पूरा कर लें।  कुछ मीठी यादें सहेजने के लिए अपने कमरे में उनका फोटो लगा दें। 
 
मकर स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आप पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य के मामले में काफी सख्त दिनचर्या का पालन कर रहे हैं,आपको अब इसका लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। अगर आपने अपने खान पान में कुछ परिवर्तन किया है तो आपको आज इसके कारण अपने स्वास्थ्य में विशेष सुधार दिखाई दिखाई देगा।  इससे आपको अपने स्वास्थ्यवर्धक रूटीन पर बने रहने की प्रेरणा मिलेगी। आप इन अच्छे नतीजों को देखकर अपनी शारीरिक व्यायाम को और भी बढ़ाएंगे। 
 
मकर प्यार और संबंध राशिफल
कई घटनाओं की वजह से आज आपका प्यार का जीवन एक अलग ही प्रकाश में दिखेगा। आपको कुछ नई जानकारी मिलेगी या अपने साथी की इच्छाओं और चरित्र के बारे में एक नई जानकारी मिल सकती है , इसकी वजह से आपके रिश्ते में एक महत्वपूर्ण मोड़ आएगा। आपको अपने साथी के लिए अपनी खुद की इच्छाओं और आत्म सम्मान के बीच संतुलन रखना होगा।
 
मकर कैरियर और धन राशिफल
आज के दिन आपको अपने सहकर्मियों के साथ सतर्कता बरतनी जरुरी है। कुछ तर्क वितर्क और विवाद के कारण आपके दफ्तर का माहौल ख़राब हो सकता है इसलिए बेफाल्तू के वाद विवाद से अपने को बचाकर रखे। आज के दिन कुछ क्षेत्रों में उच्च अधिकारीयों से आपके विचार अलग हो सकते है हालाँकि धातु या कृषि उत्पाद में निवेश आप के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »