23 Apr 2024, 17:35:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'मिथुन' राशि के जातकों का 24 मार्च 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 24 2020 12:13AM | Updated Date: Mar 24 2020 12:13AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आप व्यवसायिक या निजी कारणों से यात्रा कर सकते हैं। हालाँकि इस समय आपके लिए यात्रा करना मुश्किल होगा लेकिन आप कर पायेंगे और इससे आपको लाभ भी होगा। जो लोग पहले आपकी उदारता को नही समझते थे ,अब उन्हें भी इसकी कीमत समझ आएगी। 
 
मिथुन स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आज छोटी मोटी स्वास्थ्य सम्बन्धी दिक्कतें जैसे ठंड,खांसी,जुकाम या सिरदर्द आदि हो सकती हैं। कलाई य उंगली में भी दर्द महसूस कर सकते हैं। इससे आपका काम कुछ धीमा पड़ जाएगा। निराश न हों,ये सब तो चलता ही रहता है। संभव हो तो आज अच्छे से आराम कर लें,इससे आप कल काम करने के लिए तैयार हो पायेंगे। ठंडे पेय पीने से बचें। 
 
मिथुन प्यार और संबंध राशिफल
आप अपने प्रेम से संभंधित रिश्तो में कड़वाहट और जटिलताएं तलाश सकते है , जबकि ऐसा कुछ भी नहीं है। आप अपने साथी पर विश्वास करने में असमर्थ महसूस कर सकते हैं और अपने रिश्ते को तोड़ने के बारे में भी सोच सकते है। हालांकि, संभावना है की अपने साथी के बजाय मुद्दे आप में ही निहित है और कोई भी कदम उठाने से पहले विश्लेषणात्मक तौर पर जरूर सोचे।
 
मिथुन कैरियर और धन राशिफल
आज के दिन उधार दिए हुए पैसे आपको वापस मिल सकते है। आज के दिन आप एक ऐसे व्यक्ति से भी मिल सकते है जिसे आप पहले से जानते हो और वो आपकी काफी हद तक आपकी भविष्य में आय को बढाने में मदद कर सकता है और यहाँ तक की ये व्यक्ति आपको अच्छी आय वाली नौकरी दिलाने में भी मदद कर सकता है जिससे आगे चलकर आपके करियर की दिशा भी परिवर्तित हो सकती है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »