20 Apr 2024, 12:09:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'कर्क' राशि के जातकों का 22 मार्च 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 22 2020 12:04AM | Updated Date: Mar 22 2020 12:04AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आज आपके भावनाओं में बहने की उम्मीद थोड़ी ज्यादा है। किसी छोटी सी बात पर भी आप उदास हो जायेंगे या पुराने बेह्तर समय को याद करने लगेंगे। किसी पुराने दोस्त से संपर्क साधने की कोशिश कर सकते हैं। आज आप अपनी वर्त्तमान समस्या को सुलझाने के लिए कोई संतोषजनक समाधान खोजने या किसी की तरफ दोस्ती का हाथ बढाने के मूड में हैं। 
 
कर्क स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
अब समय आ गया है कि अच्छे खान-पान का महत्व समझें। आप कई छोटी छोटी स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहें हैं जिनका आपको भोजन से कोई सम्बन्ध नही लगता। लेकिन वास्तव में ये भोजन के गलत तरीकों से ही जुडी हुई हैं। आज आपको यह समझने की जरुरत है कि आपके लिए अपने सामान्य स्वास्थ्य को बेह्तर बनाने के एकमात्र रास्ता खान-पान में सुधार ही है ,इससे आपके जीवन के अन्य क्षेत्रों में भी सुधार आएगा। 
 
कर्क प्यार और संबंध राशिफल
अपने क्रोध पर नियंत्रण रखे। आप अपने किसी करीबी पर इसे उतार सकते है। आपका साथी इस आवेग से परेशान और व्यथित हो सकता है। अपने साथी को समझायें की ये आवेग अतीत की कुछ भावनाओं के कारण था जो उन्सुल्झी रह गयी थी। अपने कपड़ों के कुछ हिस्से में नीला रंग पहनें। अपनी भावनाओं को नियंत्रित करने की कोशिश करे और अगर वे अनयिंत्रित रहे तो उसकी तीव्रता को कम करने की कोशिश करे। 
 
कर्क कैरियर और धन राशिफल
आपके कार्यस्थल पर तनाव का माहौल है। यह तनाव का माहौल आपकी वजह से नहीं बल्कि , व्यापार में कुछ भारी नुकसान की वजह से हो सकता है। अपने आप में नकारात्मक ऊर्जा न भरे बल्कि इसके बजाय नकारात्मक विचारों की इस लहर के घेरे में आ रहे हैं, उन सभी लोगो को प्रेरित करने का प्रयास करें। आपके खर्चो का प्रबंधन करने के लिए विभिन्न स्रोतों से आवश्यक धन की प्राप्ति होगी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »