25 Apr 2024, 02:36:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'कुंभ' राशि के जातकों का 21 मार्च 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 21 2020 12:16AM | Updated Date: Mar 21 2020 12:17AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आज आपसे अत्यधिक काम की अपेक्षा की जायेगी ,आप कुछ भी किस्मत के भरोसे या कोई छोटा सा भी काम किसी और के भरोसे नही छोड़ सकते। हालाँकि दिन के अंत में कोई बहुत अच्छी खबर मिलेगी जो आपके प्रयासों की सफलता से सम्बंधित होगी। 
 
कुंभ स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
इस बात पर ध्यान दें कि आज ऑफिस में कौन बीमार हैं और उनके द्वारा प्रयोग किये जा रहे टेलीफोन ,लैपटॉप या दुसरे उपकरणों का प्रयोग करने से बचें। अगर आप ऐसा कर पाए तो आसानी से संक्रमण से भी बच सकते हैं| आप बहुत परोपकारी हैं और दूसरों का जितना ख्याल आप रखते हैं ,वह वास्तव में प्रशंसा के योग्य है लेकिन न भूलें कि अपना ध्यान रखना भी जरूरी है। 
 
कुंभ प्यार और संबंध राशिफल
आप अपनी सारी समस्याएँ खुद ही सुलझा लेते हैं लेकिन आप पायेंगे कि अगर आप अपने पार्टनर की मदद लेंगे तो चीजें काफी आसान हो जायेंगी। आपका पार्टनर आपकी व्यवहारिक मदद के लिए भी तैयार है। अगर इस समस्या से आपके निजी रिश्ते पर भी कोई प्रभाव पड़ने की सम्भावना है तो बेहतर होगा की आप इसपर अपने पार्टनर से चर्चा किसी सार्वजनिक स्थान पर करें जहां उसके भावनात्मक रूप से अनियंत्रित होने की संभावना काफी कम हो|
 
कुंभ कैरियर और धन राशिफल
आप धोखाधड़ी के शिकार हो सकते है। आज का दिन किसी भी बड़े निवेश या खरीद के लिए उपयुक्त नहीं है। आज धन के मामलो में किसी भी अनजान व्यक्ति पर भरोसा न करे अन्यथा आपको काफी वित्तीय नुकसान उठाना पड़ सकता है , फिर भी सही समय पर पर्याप्त विवेक के साथ आसानी से आप अपने धन की रक्षा कर सकते हैं। आज यात्रा के लिए न कोई योजना बनाये और न ही कोई भुगतान करें। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »