16 Apr 2024, 20:00:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

मीन राशि के जातकों का 29 तारीख का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 29 2020 12:25AM | Updated Date: Feb 29 2020 12:25AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

एक ऐसा व्यक्ति जो काफी लम्बे समय से आपके आस पास है लेकिन उस पर आप अधिक ध्यान नही दे रहे थे,आज से आप उसके बारे में गंभीरता से सोचना शुरू करेंगे। यह महज एक उभरता हुआ रोमांस नही है,बल्कि मन और आत्मा का मिलन है जिससे आप खासे प्रभावित होंगे। इसके बारे में अच्छे से सोच लें क्योकि अब यह व्यक्ति आपके साथ लम्बे समय तक रहेगा।
 
अब समय आ गया है कि अच्छे खान-पान का महत्व समझें। आप कई छोटी छोटी स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहें हैं जिनका आपको भोजन से कोई सम्बन्ध नही लगता। लेकिन वास्तव में ये भोजन के गलत तरीकों से ही जुडी हुई हैं। आज आपको यह समझने की जरुरत है कि आपके लिए अपने सामान्य स्वास्थ्य को बेह्तर बनाने के एकमात्र रास्ता खान-पान में सुधार ही है ,इससे आपके जीवन के अन्य क्षेत्रों में भी सुधार आएगा।
 
ग्रहों की स्थिति कुछ ऐसी बन रही है कि आपको काफी मुश्किल वक्त से गुजरना पड़ सकता है लेकिन यह समय वास्तव में इतना बुरा नही होगा।आप हाल फिलहाल ही किसी की और आकर्षित हुए हैं लेकिन आप दोनों ही एक दुसरे को अभी अधिक महत्व नही दे रहे। आप उनके बारे में सोचते हैं और अगर आप छोटी छोटी बातों को नजरअंदाज कर सकें तो यह आपके लिए जिंदगी का यादगार रिश्ता बन सकता है।
 
आप अपने वांछित लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए और अपने परिवार की धन वृद्धि के लिए शक्तिशाली ऊर्जा से भरे हुए हैं। आप अधिक ज्ञान को प्राप्त करने में सक्षम हो जायेंगे और जिससे आप अगली बार किसी की सेवा करने पर अधिक कमाने लायक हो जाएंगे , इस तरह से आपके हाथो में वित्तीय सुरक्षा और सफलता के लिए सभी सामग्री रहेगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »