25 Apr 2024, 15:37:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

मकर राशि के जातकों का बुधवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 26 2020 12:16AM | Updated Date: Feb 26 2020 12:17AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आप पिछले कुछ दिनों से काफी व्यस्त दिनचर्या बिता रहे हैं। अब सारी चीजों को व्यवस्थित करने का समय है। आज आपको तुलनात्मक रूप से थोड़ी राहत मिलेगी,लेकिन आपको इस समय का उपयोग अपनी सब चीजों को व्यवस्थित करने में लगाना चाहिए। नही तो सब कुछ और अधिक उलझता जाएगा और आप स्थिति के नियंत्रण से बाहर होने के कारण और भी अधिक परेशान रहेंगे। 
 
जीवन के अन्य क्षेत्रों के अनसुलझे मुद्दों से आपकी सेहत भी प्रभावित होगी। आपने शायद इस पर ध्यान नही दिया है लेकिन काम और रिश्तों के तनाव के कारण आपको सोने,आराम करने में समस्या आ रही है। पेट की परेशानियां भी हैं। इसका समाधान यह है कि आप इसे शारीरिक समस्या ना मानकर अपने मानसिक तनाव से राहत पाने की कोशिश करें। 
 
प्यार, रिश्ते और परिवार अब आपका ध्यान अपनी और आकर्षित करेंगे।  आज आप अपने बच्चों के साथ कुछ गुणवत्ता समय बिताएंगे।   आपको ये याद दिलाया जाएगा या एहसास होगा की आपके लिए महतवपूर्ण क्या है और जिसकी वजह से आप निर्णायक कदम लेंगे जिसने काफी समय से आपको परेशान किये हुए था।   अपने परिवार के साथ गुणवत्ता समय बिताने के कारण तनाव घटाने में भी आपको मदद मिलेगी जो आपके मन मस्तिष्क पर हावी था।  
 
चीजें आपके अनुसार कार्य नहीं कर रही है जैसे की अपने योजना बनाई थी , लेकिन आपको इस कारण से आक्रामक नहीं होना चाहिए क्योंकि इससे आपके सारे प्रयास बर्बाद हो सकते हैं।  कार्य में प्रगति के लिए आपको धैर्य की आवश्यकता होगी लेकिन ये इतनी आसानी से आपको नहीं मिलेगा।   आप से कम प्रतिभाशाली व्यक्ति आपके समक्ष आ सकता है , जिसके पास काफी ताक़त होगी लेकिन समय की मांग है की इस व्यक्ति के साथ विवाद में न उलझे जो की आपके स्वयं के सर्वोत्तम हित में होगा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »