19 Apr 2024, 04:40:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

धनु राशि के जातकों का बुधवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 26 2020 12:15AM | Updated Date: Feb 26 2020 12:15AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आज आप पायेंगे कि आप कितने ही अच्छे और सही सुझाव दें,कोई आपकी बात मानने को तैयार नही है। इससे आप काफी निराश अनुभव करेंगे लेकिन आपको यह अनुभव करने की जरुरत है कि आपके सुझाव तो बेशक अच्छे हैं , लेकिन आपका रवैया ऐसा है कि जैसे आप किसी पर कृपा कर रहे हैं। इसीलिए लोग आपकी सलाह का उल्टा कर रहें हैं। खुद को और अपने रवैये में बदलाव लायें फिर बेहतर नतीजे मिलेंगे। 
 
आप पिछले कुछ समय से अस्वास्थ्यकर खाना खा रहे हैं या लगातार बाहर खा रहे हैं। आज आपके पेट को इसकी कीमत चुकानी होगी। आपको दर्द हो सकता है। फिर भी आराम से रहें,घर का बना साधारण खाना खाएं। पानी अधिक पीयें। जल्दी ही आप अच्छा महसूस करेंगे। अल्कोहल से बचें। दांतों का ध्यान रखें। दिन में दो बार ब्रश करना अच्छा रहेगा। 
 
आपको बहुत दिनों से जिसका इन्तजार था वो आपके करीब है।  आप बहुत दिन से जो कल्पनाएँ कर रहे थे आज वे सच साबित हो सकती हैं।  आप इस सम्बन्ध में गंभीरता से आगे बढ़ेंगे और यह सामान्य से कहीं अधिक आगे जाएगा।  आपको इस सम्बन्ध को बनाये रखने के लिए जिन्दगी को बेह्तर बनाने के अन्य अवसरों को छोड़ना पड़ सकता है। 
 
आज का दिन प्रशासनिक नौकरियों में या किसी भी क्षमता में सरकार के लिए काम कर रहे लोगों के लिए विशेष रूप से उपयोगी है।  जो भी विस्तारपूर्ण काम काज जो काफी समय से लंबित था , उसे करने के लिये आज प्रयत्न करे क्यों की वह आसानी से समाप्त हो जाएगा।   अगर आप अपने वर्तमान कार्यस्थल पर बैचनी या फंसा हुआ सा महसूस कर रहे है तो आज का दिन एक नई नौकरी के लिए भी उपयुक्त है।   अगर नई नौकरी एक प्रशासनिक क्षमता को लेकर है , तो निकट भविष्य में आपकी सफलता की पूरी संभावना है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »