25 Apr 2024, 23:36:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

फरवरी माह का ये आखिरी सप्ताह इन राशियों के लिए होगा...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 24 2020 11:29AM | Updated Date: Feb 24 2020 11:30AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

तारीख 23 फरवरी फाल्गुन माह कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि है। बता दें कि ये फरवरी का आखिरी हफ्ता है, जोकि 23 से 29 फरवरी 2020 तक चलेगा। हर किसी को ये जानने की उत्सुकता होती है कि उसके आने वाले समय में क्या होने वाला है। 
 
सप्ताह की शुरूआत में ही फाल्गुन अमावस्या का पर्व मनाया जाएगा और ये शुभ दिन आज पड़ रहा है। कहते हैं कि ये अमावस्या हर माह में आने वाली अमावस्या तिथि की तरह खास है और इस दिन पितरों के निमित्त तर्पण किया जाता है, ताकि उनकी कृपा को पाया जा सके। कहते हैं कि इस दिन पितरों की आत्मा की शांति के लिए तर्पण, दान और श्राद्ध किया जाता है। इसी के साथ इस दिन पवित्र नदी में स्नान करना भी बेहद शुभ होता है।
 
24 फरवरी के दिन चंद्र दर्शन का पर्व मनाया जाएगा और साथ ही श्री राम कृष्ण परमहंस जयंती भी रहेगी। सिद्धि विनायक चतुर्थी पर भगवान गणेश जी को प्रसन्न करने के लिए लोग व्रत रखते हैं। कहते हैं कि ऐसा करने पर उनकी कृपा तो प्राप्त होती ही है और साथ ही उनसे सुख-समृद्धि का आशीर्वाद भी जातक को मिलता है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »