28 Mar 2024, 21:41:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

वृश्चिक राशि के जातकों का सोमवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 24 2020 12:22AM | Updated Date: Feb 24 2020 12:22AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आज का दिन आपके लिए विशेष है क्योंकि आज आप किसी दूसरे शहर में रहने वाले से या विदेश में किसी से संपर्क स्थापित करेंगे। यह आपके करियर के लिए फायदेमंद होगा। अपने मेल देख लें क्योंकि मेलबॉक्स में कोई महत्वपूर्ण अवसर आपकी प्रतीक्षा कर रहा हैǀ विदेश में रह रहा कोई मित्र आपको साथ काम करने के लिए आमंत्रित कर सकता है। शुभ रंग सफ़ेद है। 
 
आप पिछले कुछ दिनों से अस्वास्थ्यकर खाना खा रहे हैं।  कई बार डिनर भी बाहर हो चुका है। इन सब का नतीजा यह होगा कि आज आपको पाचन तन्त्र की परेशानी होने वाली है।  अपच और पेटदर्द हो सकता है। आपको अपने खाने पर नियंत्रण करन होगा। पानी भी अधिक पीना होगा। आपको अपने दांतों की सफाई का भी बहुत ध्यान रखना होगा। 
 
कुछ अच्छे वर्ण व विचार आपके द्वारा आपके साथी तक पहुंचे है।  अपने कई बार अपने साथी को ये बताया है की वो आपके लिए कितना महत्व रखता है , लेकिन अब कुछ कर गुजरने का समय है।  अपने क्रिया कलापो से अपने प्रेम को सिद्ध करे और आज का दिन क्रियान्वयन के लिए उपयुक्त है।  आपके प्रेम की अभिव्यक्ति के द्वारा आपका साथी सुखी और आश्चर्यचकित महसूस करेगा। 
 
आज का दिन उनके लिए अछा है जो की निर्माण के व्यवसाय से जुड़े है।  आज के दिन आपको जाँच परख कर निवेश करना है क्योंकि ये अवसर लघु समय के लिए है।  अगर आप अपने लिए घर खरीदने की सोच रहे है तो आपको अच्छे प्रस्ताव मिल सकते है।  अपने इस चीज़ के लिए जो वित्तीय रणनीति बनाई थी उनका फल अब आपको मिल सकता है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »