29 Mar 2024, 16:37:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

सिंह राशि के जातकों का सोमवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 24 2020 12:20AM | Updated Date: Feb 24 2020 12:21AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आज का दिन सृजनात्मक प्रवृति के लोगों के लिए बहुत अच्छा साबित होगा।  आपके हुनर और कार्यों दोनों की ही प्रशंसा होगी। अपने कार्य के लिए धन प्राप्ति भी संभव है।  अगर आप विद्यार्थी हैं तो आपके लिए समय अच्छा है और परीक्षा से डरने के स्थान पर उसका सामना करना बेहतर होगा। 
 
आज ठंड,जुकाम,वायरल संक्रमण और दूसरी तरह के सभी संक्रमनो से सावधानीपूर्वक बचकर रहें। आप पिछले कुछ समय से प्रदूषित वातावरण में काम कर रहे हैं और इसके दुष्प्रभाव अब सामने आयेंगे।  संक्रमणों से बचने के लिए वैकल्पिक उपाय और घर के नुस्खे आजमायें ,इनसे ज्यादा लाभ मिलने की संभावना है।  अब जीवनशैली में बदलाव भी लाभकारी सिद्ध होगा। 
 
आप आज मिलने वाले हर आदमी के साथ अच्छा समय बिता पायेंगे लेकिन इसका अर्थ यह बिलकुल नही है कि उनमें से हरेक आपके लिए परफेक्ट पार्टनर साबित हो सकता है।पहली नजर के आकर्षण को प्यार कहना काफी जल्दबाजी होगी। एक कदम पीछे हटें और यह देखने और सोचने की कोशिश करें कि अगर आप इस आदमी के साथ जिंदगी बिताएंगे तो अब स्थिति क्या है और भविष्य में इस सम्बन्ध में क्या होने की संभावना है ?
 
आप में अति आत्मविश्वास पैदा होगा क्योकि आपके सारे कार्य बड़ी खूबसूरती के साथ क्रियान्वयन हो रहे है।  आज समय है की आप अपना कदम पीछे ले और सोचे की वास्तव में आप के लिए क्या आवश्यक है , उसका मूल्यांकन करे और ध्यान दे की आप अपनी क्षमताओ से क्या हासिल कर सकते हैं।  आपको ध्यान रखना है की आपकी जितनी चादर है उतना ही पाव फैलाये। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »